जल्द ही सोनम कपूर अपने बॉयफ्रेंड आनंद अहूजा संग शादी करने जा रही हैं। पिछले कई दिनों से शादी की तैयारियां चल रही हैं। हाल ही सोनम और आनंद की शादी का वेडिंग कार्ड भी आ गया है, जो कि सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। बता दें कि इन दिनों खबरी मीडिया से लेकर सोशल मीडिया पर सोनम की शादी की खबरें जोरों पर हैं। अगर आप जानना चाहते हैं कि सोनम कपूर की शादी कैसे होगी और कहां शादी होगी तो इसके लिए आप अगली स्लाइड क्लिक करें। (All Photos- Instagram) -
7 मई से सोनम की शादी की सारी रस्में शुरू हो जाएंगी और 8 मई को सोनम और आनंद अहूजा शादी के बंधंन में बंध जाएंगे। सोनम और आनंद ने ईको फ्रेंडली तरीके से शादी के इनविटेशन के लिए ई-कार्ड भी भेज दिये हैं।
-
एक रिपोर्ट के मुताबिक शादी को लेकर सोनम ने बताया कि वो शादी अपने रिश्तेदारों और करीबियों की मौजूदगी करेंगी। सोनम की शादी मुंबई में बांद्रा स्थित हैरीजेट हवेली में होगी। उन्होंने पहले ही ऐलान किया था कि वह अपनी शादी इंडिया में ही करेंगी। सोनम की शादी सिख रीति-रिवाजों से होगी। बता दें कि सोनम- आनंद कारज विवाह करेंगी। आनंद कारज हिंदू धर्म के विवाह से बिल्कुल अलग माना जाता है।
सोनम की दिली ख्वाहिश है कि उनकी शादी में बहन रिया उनकी ब्राइड्समेड बनकर आएं। शादी की ड्रेस के बारे में बात करते हुए सोनम ने कहा कि वो अपनी बहन रिया की डिजाइन की हुई ड्रेस पहनना चाहती हैं। -
सोनम चाहती हैं, उनकी शादी स्वरा भास्कर, शेला और जैकलीन उनकी ब्राइड्समेड बनकर उनके साथ आएं।
-
सोनम की संगीत सेरेमनी में उनके भाई अर्जुन और रणवीर, उनके पिता अनिल कपूर के फेमस गाने 'माई नेम इज लखन' पर डांस करने वाले हैं।
-
सोनम को होने वाली पति आनद अहूजा एक बिजनेसमैन हैं।
