-
सलमान खान (Salman Khan) और अरबाज खान (Arbaaz Khan) के भाई सोहेल खान (Sohail Khan) शादी के 24 साल बाद अपनी पत्नी सीमा सचदेव (Seema Sachdev) से तलाक (Sohail Khan Divorce) ले रहे हैं। एक्टर सोहेल खान ने सीमा सचदेव के साथ धर्म का बंधन तोड़ प्रेम विवाह किया था। सोहेल से पहले भी कई एक्टर्स ऐसे रहे हैं जिनकी धर्म से बाहर शादी सफल नहीं रही। आइए डालते हैं एक नजर:
-
अरबाज खान ने मलाइका अरोड़ा से शादी की थी। 18 साल साथ रहने के बाद दोनों ने तलाक ले लिया था।
-
ईसाई धर्म को मानने वाली एक्ट्रेस समांथा रुथ की शादी एक्टर नागा चैतन्या से हुई थी। दोनों साल 2021 में शादी के चार साल बाद तलाक लेकर अलग हो गए।
-
एक्ट्रेस और लोकसभा सांसद नुसरत जहां ने बिजनेसमैन निखिल जैन संग ब्याह रचाया था। शादी के दो सालों में ही दोनों अलग हो गए।
-
सैफ अली खान ने अमृता सिंह संग शादी की थी। साल 2004 में दोनों ने आपसी सहमति से तलाक लिया और अपने रास्ते जुदा कर लिये।
-
एक्ट्रेस संगीता बिजलानी ने क्रिकेटर मोहम्मद अजहरुद्दीन से ब्याह रचाया था। दोनों सालों पहले अलग हो चुके हैं।
-
एक्टर पंकज कपूर ने एक्ट्रेस नीलिमा अजीम से शादी की थी। शाहिद कपूर इन्हीं दोनों के बेटे हैं। शाहिद के जन्म के कुछ साल बाद ही दोनों अलग हो गए थे।
-
दिवंगत अभिनेता दारा सिंह के बेटे और एक्टर विंदु दारा सिंह ने एक्ट्रेस फराह नाज से शादी की थी। फराह औऱ तबू सगी बहने हैं। शादी के कुछ सालों बाद विंदु और फराह का तलाक हो गया था।
-
All Photos: Social Media