-
रविवार (18 सितंबर) को जम्मू-कश्मीरके उरी में हुए आंतकी हमले में 18 जवानों की शहादत पर देशवासियों में आक्रोश है। सोशल मीडिया पर लगातार आतंकवाद के खिलाफ जवाबी कार्रवाई की मांग की जा रही है। (Source: Twitter)
-
ट्विटर पर #WakeUpModi टॉप ट्रेंड्स में शामिल है। यूजर्स प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राजनाथ सिंह की तुलना महाभारत के धृतराष्ट्र और गांधारी से कर रहे हैं। (Source: Twitter)
-
यूजर्स का कहना है कि मोदी ने सत्ता में आने से पहले आतंकवाद पर जो कहा था, अब वे उससे पलटते नजर आ रहे हैं। (Source: Twitter)
-
गृहमंत्री राजनाथ सिंह लगातार लोगोंं के निशाने पर हैं। लोगों ने मजाक में यह भी कहा कि 'तुमसे न हो पाएगा।' (Source: Twitter)
-
विपक्ष का आरोप है कि मोदी की 'जुमलेबाजी' भारी पड़ रही है। अब वक्त है कि जुमलों को दरकिनार कर ठोस कार्रवाई की जाए। (Source: Twitter)
-
उरी में सेना के ब्रिगेड कैंप पर हुए हमले में शामिल चारों आतंकी जवाबी कार्रवाई में मारे गए थे। (Source: Twitter)
-
शहीदों के परिजन सरकार से आंतकवाद के खिलाफ जवाबी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। (Source: Twitter)
-
-
सैन्य अधिकारियों ने सरकार को जल्दबाजी में सैन्य कार्रवाई न करने की सलाह दी। (Source: Twitter)
-
सेना के उच्च अधिकारियों ने सरकार से कहा कि पाकिस्तानी सेना ने नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर अपनी रक्षात्मक उपाय कर लिए हैं। (Source: Twitter)
-
सैन्य अधिकारियों ने सरकार को पाकिस्तान पर तत्काल सैन्य हमला करने के खिलाफ राय दी। (Source: Twitter)