-
भारत विविध खान-पान और सांस्कृतिक परंपराओं वाला देश है। जहां एक ओर कुछ राज्यों में शाकाहारी भोजन को प्राथमिकता दी जाती है, वहीं दूसरी ओर कई राज्यों में मांस, मछली और समुद्री भोजन का अधिक सेवन किया जाता है। देश में कई राज्य ऐसे हैं जहां नॉनवेज (मांसाहारी भोजन) सिर्फ खाने का एक हिस्सा नहीं बल्कि संस्कृति और परंपरा का अहम भाग है। यहां हम भारत के उन 7 राज्यों के बारे में बताने जा रहे हैं जहां नॉनवेज खाने वालों की संख्या सबसे अधिक है। (Photo Source: Pexels)
-
नागालैंड
नागालैंड भारत का वह राज्य है जहां सबसे अधिक लोग नॉनवेज भोजन करते हैं। इस राज्य में 99.8% आबादी मांसाहारी है। नागालैंड की पारंपरिक व्यंजनों में सूअर का मांस (पोर्क), बीफ, चिकन और मछली प्रमुख रूप से शामिल होते हैं। यहां के लोग बांस के अंकुर, स्मोक्ड मीट और स्थानीय जड़ी-बूटियों का उपयोग कर स्वादिष्ट और अनोखे नॉनवेज व्यंजन तैयार करते हैं। (Photo Source: Pexels) -
नागालैंड का लोकप्रिय नॉनवेज व्यंजन: स्मोक्ड पोर्क, एक्सोटिक नागा करी, बैंबू शूट चिकन
(Photo Source: Pexels) -
पश्चिम बंगाल
पश्चिम बंगाल की भोजन संस्कृति मछली और मांसाहारी व्यंजनों के इर्द-गिर्द घूमती है। यहां 99.3% लोग नॉनवेज खाते हैं। बंगालियों के भोजन में मछली सबसे महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है और “माछ-भात” (मछली और चावल) को यहां का प्रमुख भोजन माना जाता है। (Photo Source: Pexels) -
पश्चिम बंगाल का लोकप्रिय नॉनवेज व्यंजन: रोहू मछली की करी, इलिश मछली (हिलसा), मटन कोसा, चिकन दम बिरयानी
(Photo Source: Pexels) -
केरल
केरल में भी नॉनवेज खाने वालों की संख्या बहुत अधिक है, यहां 99.1% लोग मांस और समुद्री भोजन का सेवन करते हैं। केरल के व्यंजनों में नारियल तेल और मसालों का खूब उपयोग किया जाता है, जो यहां के खाने को अनोखा और स्वादिष्ट बनाते हैं। (Photo Source: Pexels) -
केरल का लोकप्रिय नॉनवेज व्यंजन: केरला फिश करी, बीफ फ्राई, मटन रोस्ट, प्रॉन (झींगा) मसाला
(Photo Source: Pexels) -
आंध्र प्रदेश
आंध्र प्रदेश में 98.25% लोग नॉनवेज खाते हैं। यहां के खाने में तीखे मसाले और स्वादिष्ट करी का बोलबाला है। आंध्र प्रदेश की बिरयानी और मटन करी पूरे देशभर में प्रसिद्ध हैं। (Photo Source: Pexels) -
आंध्र प्रदेश का लोकप्रिय नॉनवेज व्यंजन: हैदराबादी बिरयानी, अंद्रा स्टाइल मटन करी, रायलसीमा चिकन, मिर्ची फिश फ्राई
(Photo Source: Pexels) -
तमिलनाडु
तमिलनाडु में भी नॉनवेज भोजन का काफी चलन है, यहां 97.65% आबादी मांसाहारी है। समुद्र से सटे होने के कारण यहां के लोगों की डाइट में मछली, झींगा और केकड़ा मुख्य रूप से शामिल रहते हैं। (Photo Source: Pexels) -
तमिलनाडु का लोकप्रिय नॉनवेज व्यंजन: चेट्टीनाड चिकन, मटन कोलम्बु, फिश करी, प्रॉन रोस्ट
(Photo Source: Pexels) -
ओडिशा
ओडिशा में 97% लोग नॉनवेज खाते हैं। यहां मछली और मांस से बने विभिन्न प्रकार के व्यंजन काफी लोकप्रिय हैं। ओडिशा के पारंपरिक व्यंजनों में तीखे मसालों और सरसों के तेल का खास इस्तेमाल किया जाता है। (Photo Source: Pexels) -
ओडिशा का लोकप्रिय नॉनवेज व्यंजन: मच्छा झोल (मछली करी), चिंगुड़ी घासा (झींगा करी), मुटन कुशा, चिकन मसाला
(Photo Source: Pexels) -
त्रिपुरा
पूर्वोत्तर भारत के इस छोटे से राज्य में 95% लोग नॉनवेज खाते हैं। त्रिपुरा के लोग मांस, मछली और स्थानीय जड़ी-बूटियों से बने पारंपरिक व्यंजनों का खूब आनंद लेते हैं। (Photo Source: Pexels) -
त्रिपुरा का लोकप्रिय नॉनवेज व्यंजन: बेम्बू शूट फिश करी, त्रिपुरी स्टाइल पोर्क करी, चिकन थाली
(Photo Source: Pexels)
(यह भी पढ़ें: मुगलों के दौर से चले आ रहे ये 10 लाजवाब व्यंजन, भारत ही नहीं, विदेशों में भी किए जाते हैं पसंद)
