-
Sapna Choudhary: हरियाणवी सिंगर और डांसर सपना चौधरी मां बन गई हैं। सपना चौधरी के पति ने ये खुशखबरी फैंस के साथ शेयर की है। सपना चौधरी के मां बनने से फैंस सरप्राइज्ड हैं। दरअसल सपना चौधरी ने ना सिर्फ अपनी प्रेग्नेंसी बल्कि शादी की बात भी छिपा कर रखी थी। सपना चौधरी के शादी की चर्चा तो थी लेकिन जानकारी पुष्ट नहीं थी:
-
इसी साल जनवरी में इस तरह की चर्चा ने जोर पकड़ा कि सपना चौधरी ने शादी कर ली है। ना तो सपना चौधरी और ना ही उनके पति की तरफ से इस बात पर सहमति आई। चर्चा कुछ दिनों तक चली और फिर लोग भूल गए।
-
सपना चैधरी के बारे में तब कहा गया था कि उन्होंने पंजाबी सिंगर, कंपोजर, राइटर, प्रोड्यूसर और एक्टर वीर साहू से शादी रचा ली है।
-
वीर साहू ने खलनायक (2018), रसूक आला जाट (2017), यार लैंडलॉर्ड (2017) और थड्डी- बड्डी (2016) जैसी फेमस पंजाबी फिल्मों में अभिनय भी किया है औऱ गाना भी गाया है।
-
मीडिया रिपोरट्स की मानें तो वीर साहू के साथ सपना चौधरी पिछले 4 साल से रिलेशनशिप में थीं।
-
सपना चौधरी ने गुपचुप शादी रचाई और फिर अब मां भी बन गई हैं। सपना ने बेटे को जन्म दिया है।
-
सोशल मीडिया के माध्यम से फैंस सपना को शुभकामनाएं दे रहे हैं। (Photos: Sapna Choudhary Inastagram)