-
बॉलीवुड के दबंग सलमान खान 27 दिसंबर को अपना 53वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। 50 पार कर चुके सलमान अब भी सिंगल और यंग अभिनेता है। हर साल की तरह इस साल भी सलमान ने अपना जन्मदिन खूब धूमधाम से सेलिब्रेट किया। सलमान ने अपना जन्मदिन पनवेल फार्महाउस पर सेलिब्रेट किया। जहां पर उनके फैमिली मेंबर्स के अलावा करीबी दोस्त भी शामिल हुए। सलमान को फैंस का प्यार तो बेशुमार मिला लेकिन लाइफ पार्टनर का शायद उन्हें अब भी वह इंतजार है। बात अगर दबंग की लाइफ में गर्लफ्रेंड्स की करें तो उनका नाम तमाम एक्ट्रेसेज के साथ जुड़ा लेकिन किसी के साथ शादी तक बात नहीं पहुंची। सलमान के बर्थडे पर उनके दोस्तों के अलावा राजस्थान की राजनीति से जुड़ी एक खास शख्सियत का आगमन हुआ। यह शख्सियत सलमान की मां सलमा की खास दोस्त बीना काक हैं। नीचे क्लिक कर देखिए किन-किन खास दोस्तों संग मनाया गया दबंग का बर्थडे। (All Pics- express/instagram)
सलमान ने अपने बर्थडे का केक भांजे आहिल को गोद में लेकर काटा। आहिल को गोद में लिए केक काट रहे सलमान के पीछे उनकी गर्लफ्रेंड लूलिया वंतूर भी दिख रही हैं। साथ में दबंग की सुरक्षा में उनके बॉडीगार्ड शेरा भी नजर आ रहे हैं। सलमान के बर्थडे पर दो केक काटे गए, जिसकी तस्वीरें आप यहां देख सकते हैं। -
सलमान ने अपने बर्थडे का केक सबसे पहले भांजे आहिल को खिलाया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
-
राजस्थान की पूर्व विधायक बीना काक सलमान के जन्मदिन पर पहुंची। उन्होंने दबंग के साथ तस्वीर पोस्ट कर बधाई दी। बीना काक ने सलमान संग 'मैंने प्यार क्यूं किया' और 'गॉड तुस्सी ग्रेट हो' जैसी कई फिल्मों में काम किया है।
-
बीना काक ने एक अन्य तस्वीर सलमान खान के पेरेंट्स सलमा-सलीम के साथ बर्थडे विश करते हुए शेयर की।
-
सलमान की को-स्टार और एक्स गर्लफ्रेंड कैटरीना कैफ भी इस पार्टी में स्पॉट की गईं।
-
दबंग एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा सलमान की खास दोस्तों में से एक हैं। वह भी अपने फेवरेट को-स्टार की पार्टी अटेंड करने पहुंची
-
जैकलीन फर्नांडिस भी इस पार्टी का हिस्सा बनीं।
जिम्मी शेरगिल वैसे बहुत कम बी-टाउन की सुर्खियों में आते हैं लेकिन दबंग के जन्मदिन में शिरकत वह भी लाइमलाइट में शुमार हुए। दिया मिर्जा भी सलमान खान की पार्टी अटेंड करने फार्महाउस पहुंची। -
सोहेल खान बड़े भाई को बधाई देने पनवेल फार्महाउस पहुंचे।
टीवी और फिल्म अभिनेत्री मौनी रॉय अपने फेवरेट स्टार को बधाई देने उनके फार्महाउस पहुंची। उन्होंने इंस्टाग्राम पर यह तस्वीर पोस्ट कर दबंग को बधाई दी। -
सुष्मिता सेन ने सलमान को गले लगाकर बधाई दी। सोशल मीडिया पर सलमान और सुष्मिता गले लगने वाला का वीडियो काफी वायरल हो रहा है।
-
दबंग के बर्थडे पर वत्सल सेठ भी नजर आए।
