-
देश के सबसे अमीर उद्योगपति मुकेश अंबानी के बड़े बेटे अनंत अंबानी के 18 महीने में 108 किलाे वजन कम करने के बाद कई हस्तियों ने उनकी तारीफ की है। इसमें सुपरस्टार सलमान खान से लेकर भारतीय टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी शामिल है। बता दें कि अनंत अंबानी के नए अवतार की तस्वीरें आईपीएल में मुंबई इंडियंस बनाम राइजिंग पुणेसुपरजायंटस मैच के बाद सामने आई थी। इसके बाद सोशल मीडिया पर सबने उनकी तारीफ की थी। उनकी नई तस्वीरें सोशल नेटवर्किंग साइट ट्विटर पर ट्रेंड कर रही हैं। (Photo source-Twitter)
-
सलमान खान ने अनंत अंबानी की तारीफ में कहा,'अनंत को देखकर काफी अच्छा लगा। काफी खुश हूं और सम्मान करता हूं। 18 महीने में 108 किलो वजन घटाने के लिए आत्मसंयम चाहिए होता है।' (Photo: Twitter)
-
टीम इंडिया के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने भी अनंत की प्रशंसा की। उन्होंने कहा,'जन्मदिन की बधाई हो अनंत। 100 किलो वजन घटाकर आपने खुद को बहुत बड़ा उपहार दिया है। अनुशासन और दृढ़निश्चय।' (Photo: Twitter)
-
एक्टर कुणाल कोहली ने कहा,'अनंत अंबानी अपने निश्चय और दृढ़ता के बल पर इस युवक ने जो हासिल किया है वह वास्तव में प्रेरणा है।' (Photo: Twitter)
-
सूरज पंचोली ने कहा,'इसे ही मैं दृढ़निश्चय कहता हूं, दोस्तो। 108 कोई मजाक नहीं है। अनंत अंबानी को सलाम। स्वास्थ्य ही धन है।' (Photo: Twitter)
-
देश के सबसे अमीर उद्योगपति मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी ने 18 महीने की कड़ी मेहनत के बाद अपना 108 किलो वजन कम कर लिया है। उनकी नए अतवार की तस्वीरें सोशल नेटवर्किंग साइट ट्विटर पर ट्रेंड कर रही हैं। (Photo source-Twitter)
-
अनंत अंबानी की सचिन तेंदुलकर के साथ फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। (Photo source-Twitter)
एक रिपोर्ट के मुताबिक, अनंत ने 108 किलो वजन प्राकृतिक तरीके से वजन कम किया है। (Photo source-Twitter) -
अनंत 21 किलोमीटर वॉक, योगा, ट्रेन और कार्डियो एक्सरसाइज की मदद से वजन कम किया है। (Photo source-Twitter)
-
अनंत अंबानी को क्रोनिक अस्थमा की बीमारी हुई, जिसके इलाज के दौरान अप्रत्याशित तरीके से उनका वजन बढ़ गया था। (Photo source-Twitter)
-
अनंत अंबानी ने संकल्प लिया था कि वह 21वें जन्मदिन तक वजन घटा लेंगे और वह ऐसा करने में सफल भी रहे। (Photo source-Twitter)
-
अनंत अंबानी ने प्रतिदिन 5 घंटा कसरत करके 108 किलो वजन घटाया है। (Photo source-Twitter)
-
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अमेरिकी ट्रेनर की देखरेख में अनंत ने कड़ी मेहनत करके अपना वजन कम किया है। उन्होंने गुजरात के जामनगर स्थित रिलाइंस की रिफाइनरी में ट्रेनिंग ली। ट्रेनिंग के दौरान एक्सरसाइज में जम कर पसीना बहाया और दौड़ लगाई। (Photo source-Twitter)
-
अनंत अक्सर आईपीएल में मां नीता अंबानी और पिता मुकेश अंबानी के साथ अपनी टीम मुंबई इंडियंस को चियर करते हुए देखे जाते रहे हैं। (Photo source-Twitter)
-
कुछ समय पहले अनंत अपने परिवार के साथ गुजरात के सोमनाथ मंदिर गए थे। अनंत का नया रूप को देखकर हर कोई दंग रह गया। (Express Photo By-Ganesh Shirsekar)
-
अनंत के दो भाई-बहन हैं, जिनका नाम आकाश और ईशा है। आकाश और ईशा अपनी आध्यात्मिक रूचि के लिए जाने जाते हैं। (Photo source-Twitter)
-
अनंत आईपीएल में आईपीएल के चेयरमैन राजीव शुक्ला के साथ भी नजर आए। (Photo source-Twitter)
-
आईपीएल में एक मैच के दौरान मुंबई इंडियंस के कप्तान रहे सचिन तेंदुलकर के साथ अनंत।(Photo source-Twitter)
-
दो साल पहले नीता अंबानी के पिता के दाह-संस्कार के दौरान ली गई इस पिक्चर में अनंत अपनी मां और पिता के साथ नजर आ रहे हैं। अनंत इस पिक्चर में काफी वजनी लग रहे हैं। (Express Photo by Vasant Prabhu)