-
Subrata Roy Sahara: सुब्रत राय सहारा एक ऐसा नाम है जिसने बेहद मामूली पूंजी और अथाह लगन के सहारे वो मुकाम हासिल किया जहां तक पहुंचना हर किसी के बस की बात नहीं। 2000 रुपए से धंधा शुरू करने वाले सुब्रत राय एक वक्त देश के सबसे बड़े औऱ रईस उद्योगपतियों की कतार में सीना तान खड़े हो गए थे। देश दुनिया में उनकी चर्चा होती थी। सुब्रत राय दूरदर्शी बिजनेसमैन के साथ एक बेहतरीन पति भी हैं।

सुब्रत राय सहारा ने सवप्ना रॉय के साथ प्रेम विवाह किया है। दोनों की मुलाकात कोलकाता में एक कॉमन फ्रेंड के जरिए हुई थी। -
स्वप्ना ने सुब्रत रॉय से तब शादी की थी जब वह 'सहारा श्री' नहीं बने थे। उन दिनों अपने बिजनेस को लेकर सुब्रत काफी संघर्ष कर रहे थे।

सुब्रत रॉय के शुरुआती करियर में एक वक्त ऐसा आया जब उन्हें अपनी पत्नी के गहने तक गिरवी रखने पड़ गए थे। -
ये बातें खुद सुब्रत रॉय ने सिमी गरेवाल के चैट शो Rendezvous With Simi Garewal में बताई थी।
-
सहारा प्रमुख ने तब बताया था कि उनसे वो बात कभी नहीं भूलती कि उन्हें स्वप्ना के गहने गिरवी रखने पड़े थे।

उस बात को भुलाने फिर पश्चाताप के लिए सुब्रत राय अपनी पत्नी के हर जन्मदिन पर उन्हें ढेर सारा सोना और गहने गिफ्ट करते हैं। -
सहारा प्रमुख ने बताया था कि आज उसके पास इतने गहने हो गए हैं कि वह खुद मुझे मना करने लगी है कि अब ये सब देना बंद करो।
-
सुब्रत रॉय और स्वप्ना के दो बेटे हैं- सुशांतो औऱ सीमांते। दोनों पिता के कारोबार से ही जुड़े हुए हैं।
-
All Photos: Social Media