-
Sadhvi Swami Anadi Saraswati: देश में कई नाम ऐसे हैं जिन्होंने बहुत कम उम्र में ही खुद को आध्यात्म की तरफ मोड़ लिया और संन्यासी बन गए। ऐसा ही एक नाम है साध्वी अनादि सरस्वती का। युवा साध्वी अनादि सरस्वती को आज बड़ी संख्या में लोग फॉलो करते हैं। वह सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव हैं। सोशल मीडिया में तो उनका क्रेज किसी फिल्मी सेलेब से कम नहीं है। आइए जानते हैं आखिर कौन हैं साध्वी अनादि सरस्वती:
-
अनादि सरस्वती मूल रूप से राजस्थान के अजमेर की रहने वाली हैं। उन्होंने समाजशास्त्र से एमए किया है। इसके साथ ही उन्हें विज्ञान की भी अच्छी जानकारी है।
-
पढ़ाई के बाद अनादि सरस्वती ने पतंजलि योगदर्शन, भगवद् गीता और वेदांत का ज्ञान भी हासिल किया। इसके बाद उन्होंने खुद को अध्यात्म के रास्ता पर छोड़ दिया।
-
अनादी सरस्वती ने साल 2008 में गुरु रेवेंद्र स्वामी धर्म प्रेमानंद सरस्वती से दीक्षा हासिल की थी। उन्होंने शंकाराचार्य के महानिर्वाण अखाड़े की पवित्र परंपरा के अनुसार दीक्षा हासिल की।
अनादि सरस्वती मोटिवेशनल स्पीकर भी हैं। उन्हें कई बड़ी कंपनियां और संस्थान अपने कर्मचारियों के मोटिवशन बढ़ाने के लिए आमंत्रित भी करती हैं। -
अनादि सरस्वती को सुनने वालों की संख्या बहुत ज्यादा है। उनके प्रवचन में धार्मिक बातों के साथ मॉर्डन ज्ञान और विज्ञान की बातें भी शामिल रहती हैं। लोग उनकी वाक शैली के भी कायल हैं।
-
अनादि सरस्वती सोशल मीडिया में भी काफी एक्टिव और पॉपुलर हैं। उनके तमाम तस्वीरें औऱ वीडियो सोशल मीडिया में वायरल है।
-
सोशल मीडिया में वह अपने हर पोस्ट की शुरुआत ओम नम: शिवाय से करती हैं। उन्हें लाखों की संख्या में लोग फॉलो करते हैं।
-
अनादि सरस्वती 'चिति संधान योग' नाम की एक संस्था चलाती हैं और वह खुद उसकी चेयरपर्सन भी हैं।
-
सभी तस्वीरें स्वामी अनादि सरस्वती के फेसबुक पेज से ली गई है।
