-
प्रधानमंत्री ने ऐलान किया कि मंगलवार (8 नवंबर) की मध्य रात्रि से 500 और 1,000 रुपए के नोट गैरकानूनी हो जाएंगे। (Source: Twitter/PMO India)
-
पीएमओ इंडिया के ट्विटर हैंडल से इस बारे में इंफाेग्राफिक्स ट्वीट किए गए हैं। (Source: Twitter/PMO India)
-
500 रुपए से नीचे के सभी नोट और सारे सिक्के पहले की तरह चलते रहेंगे। (Source: Twitter/PMO India)
-
500 और 1000 रुपए के पुराने नोट 30 दिसंबर, 2016 तक बैंक या डाकघर के खाते में जमा करवा सकते हैं। (Source: Twitter/PMO India)
-
इन पुराने नोटों को नए एवं मान्य नोटों के साथ 10 नवंबर से 30 दिसंबर तक किसी भी बैंक, डाकघर से पहचान पत्र दिखा कर नोट बदल सकते हैं। (Source: Twitter/PMO India)
-
फिलहाल खाते में से धनराशि निकालने पर प्रतिदिन 10 हजार रुपए और प्रति सप्ताह 20 हजार रुपए की सीमा तय की गई है। (Source: Twitter/PMO India)
-
अगर 30 दिसंबर तक भी पुराने नोट नहीं बदल पाए या बैंक में जमा नहीं करा पाए तो रिजर्व बैंक की निर्धारित शाखाओं में अपनी राशि घोषणापत्र के साथ 31 मार्च, 2017 तक जमा करवा सकते हैं। (Source: Twitter/PMO India)
-
9 और कुछ जगहों पर 10 नवंबर को एटीएम काम नहीं करेंगे। शुरुआत में एटीएम से प्रति कार्ड प्रति दिन निकाली जा सकने वाली सीमा दो हजार रुपए रहेगी। फिर उसे बढ़ाया जाएगा। (Source: Twitter/PMO India)