-
जल्द ही रिलीज होने जा रही फिल्म 'कपूर एंड सन्स' में ऋषि कपूर दादू के किरदार में नज़र आएंगेष इसके लिए उनके मेकअप पर काफी मेहनत की जा रही है। फिल्म में आलिया भट्ट के दादा की भूमिका निभाने जा रहे है ऋषि कपूर के इस खास लुक को खुद आलिया ने ट्विटर पर शेयर की। उन्होंने लिखा, "Say hello to the CUTEST member of the #KapoorAndSons family.. Dadu !!! Stay tuned for more @chintskap"
-
ऋषि कपूर इस रोमांटिक कॉमेडी फिल्म में अमरजीत कपूर का किरदार निभाते नजर आएंगे। वैसे ऋषि कपूर ने भी पिछले साल दिसंबर में फिल्म के सेट की एक तस्वीर ट्विटर पर साझा की थी। जिसमें उन्होंने इस बात का खुलासा किया था कि इस लुक के लिए उन्हें 5 घंटों तक लगातार कुर्सी पर बैठना पड़ता था। (फोटो-ट्विटर)
-
10 फरवरी को 'कपूर एंड सन्स' फिल्म का ट्रेलर जारी किया जाएगा। धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले बन रहे इस फिल्म का निर्देशन शकुन बत्रा ने किया है। फिल्म 18 मार्च को सिनेमाघरों में प्रदर्शित की जाएगी। (फोटो-ट्विटर)
-
'कपूर एंड सन्स' फिल्म में ऋषि कपूर के अलावा आलिया भट्ट, सिद्धार्थ मल्होत्रा और फवाद खान भी मुख्य भूमिका में है। (फोटो-ट्विटर)
-
ट्विटर पर ऋषि कपूर की तस्वीर। (एक ख़ास लुक में)
