-
Rhea Chakravarti Sushant Singh Rajput: सुशांत सिंह राजपूत मामले की सीबीआई जांच चल रही है। मामले में रिया चक्रवर्ती को मुख्य आरोपी के तौर पर देखा जा रहा है। सीबीआई जांच के बीच रिया चक्रवर्ती ने मीडिया से बात की। रिया ने मीडिया इंटरव्यू में बताया है कि आखिरकार उस बहुचर्चित यूरोप टूर पर सुशांत की तबीयत क्यों खराब हुई थी।
-
यूरोप टूर का जिक्र करते हुए रिया चक्रवर्ती ने हिंदी न्यूज चैनल आज तक को बताया कि जब हम पेरिस में लैंड हुए तो तीन दिन तक सुशांत कमरे से बाहर ही नहीं निकला। लेकिन जब हम वहां से स्विट्जरलैंड पहुंचे तो वो खुश थे। इसके बाद हम इटली गए।
-
बकौल रिया चक्रवर्ती सुशांत सिंह राजपूत ने इटली में Palazzo Magnani Feroni Hotel में बुकिंग की थी, जो एक गौथिक होटल है। इसके बारे में उन्हें पहले नहीं पता था।
-
रिया ने बताया कि हम लोग जब इस होटल के कमरे में रुके तो कमरे का एक अलग ही तरह का स्ट्रक्चर था। उस सट्र्क्चर ने सुशांत को काफी परेशान किया।
-
रिया के मुताबिक होटल के कमरे में एक डोम की तरह स्ट्रक्चर था और दरवाजे की किवाड़ पर फोटोज लगी हुई थीं। कमरे में मुझे डर लगा, लेकिन सुशांत ने कहा कोई बात नहीं सब ठीक है। लेकिन बाद में वो सो नहीं पाया।
-
रिया ने इंटरव्यू में बताया कि रात को सुशांत ने उनसे कहा था कि यहां कुछ है। बकौल रिया उन्होंने सुशांत से कहा कि एक बुरा सपना हो सकता है।
-
रिया की मानें तो उसी रात के बाद से ही सुशांत की हालत बदली और वो कमरे से नहीं निकलना चाहते थे।
-
15वीं शताब्दी में बनाया गया प्लाजो मैग्नानी फेरोनी होटल इटली के फ्लोरेंस में स्थित है
-
इस होटल को फ्लोरेंटाइन स्टाइल में बनाया गया था। इसकी सजावट 16वीं शताब्दी के स्टेचू, पेंटिंग्स और अन्य चीजों से की गई है।
-
यह होटल इटली के मशहूर होटलों में शुमार है। बाहर से आने वाले सैलानियों को ये होटल अपनी ओर आकर्षित करता है।
-
होटल की तस्वीरें Palazzo Maganani Feroni की वेबसाइट से ली गई हैं। बाकी तस्वीरें सोशल मीडिया से इस्तेमाल की गई है।