-
राजधानी दिल्ली में 26 जनवरी को 76वें गणतंत्र दिवस समारोह को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गया है। (Indian Express Photo Tashi Tobgyal)
-
हर साल की तरह इस साल भी गणतंत्र दिवस के मौके पर फुल ड्रेस रिहर्सल किया गया जिसकी कुछ तस्वीरें आई हैं। (Indian Express Photo Tashi Tobgyal)
-
गणतंत्र दिवस परेड में भारत की विविधता में एकता जीवंत होगा। इस दौरान 31 सुंदर ढंग से तैयार की गई झांकियां कर्तव्य पथ की शोभा पढ़ाएंगी। (Indian Express Photo Tashi Tobgyal)
-
इनमें राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 16 झांकियां शामिल हैं। (Indian Express Photo Tashi Tobgyal)
-
साथ ही अन्य कई विभागों की भी झांकियों की झलक देखने को मिलेगी। (Indian Express Photo Tashi Tobgyal)
-
प्रत्येक झांकी भारत की सांस्कृतिक विरासत और उपलब्धियों को दर्शाती है। (Indian Express Photo Tashi Tobgyal)
-
मुख्य आकर्षणों में गुजरात की स्टैच्यू ऑफ यूनिटी और औद्योगिक प्रगति, उत्तर प्रदेश का महाकुंभ है। (Indian Express Photo Tashi Tobgyal)
-
इसके साथ ही ग्रामीण विकास मंत्रालय का ‘लखपति दीदी जैसी झांकियां भी शामिल हैं। (Indian Express Photo Tashi Tobgyal)
-
आंध्र प्रदेश की झांकी कुछ तरह नजर आएगी। (Indian Express Photo Tashi Tobgyal)
-
ये पश्चिम बंगाल की झांकी है। (Indian Express Photo Tashi Tobgyal)
-
इस दौरान दिल्ली की झांकी देखने को मिलेगी। (Indian Express Photo Tashi Tobgyal)
-
वहीं, भारत के गणतंत्र दिवस समारोह के इतिहास में ऐसा पहली बार होने जा रहा है जब थलसेना, नौसेना और वायुसेना की अळग-अलग झांकियां नहीं होंगी। (Indian Express Photo Tashi Tobgyal)
-
इस साल तीनों सेनाओं की संयुक्त झांकी दिखेगी। इसमें सशस्त्र सेनाओं के बीच एकजुटता और तालमेल की थीम पर जोर दिया जाएगा। (Indian Express Photo Tashi Tobgyal)
-
हर साल की तरह इस साल भी दुनिया भारत के तीनों सेनाओं की ताकत देखेगी। (Indian Express Photo Tashi Tobgyal)
-
इंडिया गेट का नजारा रिहर्सल के दौरान कुछ यूं दिखा। (Indian Express Photo Tashi Tobgyal)
-
गणतंत्र दिवस परेड में डीआरडीओ की रक्षा कवच थीम पर आधारित झांकी में एयरबोर्न वार्निंग एंड कंट्रोल सिस्टम, कैल एडवांस्ड टोड आर्टिलरी गन सिस्टम, ड्रोन का पता लगाने, रोकने और नष्ट करने वाले सिस्टम भी दिखाए जाएंगे। (Indian Express Photo Tashi Tobgyal)
-
इस दौरान सेना के बेड़े में शामिल हुईं अत्याधुनिक वाहनों की भी झलक देखने को मिलने वाली है। (Indian Express Photo Tashi Tobgyal)
-
गणतंत्र दिवस परेड में डीआरडीओ की रक्षा कवच थीम पर आधारित झांकी में सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल की भी झलक दुनिया देखेगी। (Indian Express Photo Tashi Tobgyal)
-
इसके साथ ही इस दौरान सैटेलाइट आधारित निगरानी प्रणाली, हल्के वजन वाले टारपीडो, स्वदेशी सुरक्षित सैटेलाइट और असॉल्ट राइफल भी देखने को मिलेगा। (Indian Express Photo Tashi Tobgyal)
-
मिसाइल के साथ आर्मी के जवान अपने वाहनों पर दुनिया को अपनी ताकत दिखाएंगे। (Indian Express Photo Tashi Tobgyal)
-
वहीं, इस बार नौसेना अपनी झांकी में उन ताकतों को प्रदर्शित करेगी जो देश की सुरक्षा और ताकत का प्रतीक हैं। (Indian Express Photo Tashi Tobgyal)
-
बता दें कि, परेड विजय चौक से शुरू होगी और कर्तव्य पथ से होते हुए लाल किले तक जाएगी। (Indian Express Photo Tashi Tobgyal)
