-
अरबपतियों के मामले में दुनिया भर में भारत का दबदबा कायम है। वहीं, देश में अमीर लोगों की संख्या भी बढ़ती जा रही है। हाल ही में फोर्ब्स ने 100 भारतीय अमीरों की लिस्ट जारी की है, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल हैं। इन्हीं महिलाओं में एक नाम रेणुका जगतियानी का भी है। (Photo Source: Renuka Jagtiani/LinkedIn)
-
फोर्ब्स की टॉप 100 सबसे अमीर भारतीयों की लिस्ट में रेणुका जगतियानी का नाम 44वें नंबर पर है। रेणुका का नाम पहली बार फोर्ब्स के 100 सबसे अमीर भारतीय की लिस्ट में शामिल हुआ है। (Photo Source: landmarkgroup)
-
रेणुका लैंडमार्क ग्रुप के सीईओ हैं। उनकी टोटल नेटवर्थ 4.8 अरब डॉलर यानी इंडियन करेंसी के अनुसार 40 हजार करोड़ से ज्यादा है। (Photo Source: Renuka Jagtiani/LinkedIn)
-
इस मुकाम तक पहुंचने के लिए रेणुका को अपनी जिंदगी में कई बड़े उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ा है। परिवार चलाने के लिए उनके पति मिकी जगतियानी लंदन की सड़कों पर कैब चलाते थे। (Photo Source: landmarkgroup)
-
अपने माता-पिता और भाई की अचानक हुई मौत के बाद मिकी जगतियानी बहरीन चले गए थे। वहां उन्होंने अपने भाई की खिलौने की दुकान पर बच्चों के प्रोडक्ट बेचना शुरू किया। 10 सालों तक दुकान चलाने के बाद वह दुबई चले गए। (Photo Source: landmarkgroup)
-
दुबई में ही मिकी जगतियानी ने 1990 के दशक में लैंडमार्क ग्रुप की स्थापना की। यह एकमल्टीनेशनल कंज्यूमर ग्रुप है जो मिडिल ईस्ट और साउथ ईस्ट एशिया में कपड़े, जूते, बच्चों के प्रोडक्ट्स, इलेक्ट्रॉनिक्स और फर्नीचर बेचता है। (Photo Source: landmarkgroup)
-
लैंडमार्क ग्रुप इस समय 21 दोशों में 2200 से अधिक स्टोर चलाता है। वहीं बात करें रेणुका की तो वह लैंडमार्क में 1993 में शामिल हुईं। पति के कारोबार को भारत में आगे बढ़ाने में रेणुका की मुख्य भूमिका रही है। (Photo Source: landmarkgroup)
-
लेकिन इस साल मई में पति के गुजरने के बाद कंपनी की बागडोर अब रेणुका खुद संभाल रही हैं। दरअसल, रेणुका के पति मिकी काफी समय से लंबी बीमारी से पीड़ित थे और चल-फिर नहीं सकते थे। (Photo Source: Renuka Jagtiani/LinkedIn)
-
बता दें, रेणुका लैंडमार्क ग्रुप चेयरपर्सन होने के साथ-साथ तीन बच्चों की मां भी हैं। उनके तीनों बच्चे तीनों बच्चे आरती, निशा और राहुल बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स में शामिल हैं। (Photo Source: landmarkgroup)
(यह भी पढ़ें: एलियंस के साथ क्रिकेट खेलते नजर आए विराट कोहली, पीएम मोदी ने लगाया गले, AI ने बनाई अद्भुत तस्वीरें)
