-
Mukesh Ambani wife Nita Ambani: रिलायंस इंडस्ट्रीज के चीफ मुकेश अंबानी और उनकी पत्नी नीता समेत पूरा परिवार उद्योग जगत का बड़ा नाम बन चुका है। एक सफल उद्योगपति कैसे बन सकते हैं उसका जीता जागता उदाहरण है अंबानी परिवार। नीता अंबानी बिजनेस के इतर सामाजिक मुद्दों पर भी कई बार अपने विचार रख चुकी हैं। महिलाओं के प्रति हो रहे अपराधों को लेकर भी एक इंटरव्यू में नीता अंबानी ने अपनी बात रखी थी। आइए जानते हैं क्या कहा था उन्होंने:
-
हिंदुस्तान टाइम्स के एक इंटरव्यू में उनसे पूछा गया था कि वह महिलाओं के प्रति बढ़ रही अपराध की घटनाओं को कैसे देखती हैं?

नीता अंबानी ने कहा था कि यह बेहद दुखदायी है। महिलाओं के प्रति अपराध तो भ्रूण हत्या के साथ ही शुरू हो जाता है। हमारी भारतीय संस्कृति सिखाती है कि हमें औरतों का बुजुर्गों का सम्मान करना चाहिए। -
नीता अंबानी ने आगे कहा- मेरा मानना है कि किसी भी देश को सही मायने में तभी प्रगतिशील माना जाएगा जब वहां महिलाएं निडर हो कर आजादी के साथ सड़कों पर घूम सकें।
-
नीता अंबानी ने इंटरव्यू में ये भी बताया कि उनके अनुसार महिलाओं की ज्यादातर समस्याओं का सामाधान उनकी शिक्षा में छिपा है। उन्हें शिक्षित करना जरूरी है।
-
नीता अंबानी कहती हैं कि समाज को ये स्वीकार करना होगा कि महिलाओं में भी वह कुशलता और महात्वकांक्षा है जो किसी भी पुरुष में होती है। समाज औऱ देश की बेहतरी के लिए महिलाएं भी बड़ा योगदान देने की क्षमता रखती हैं।
-
All Photos: Social Media