-
Mukesh Ambani Anant Ambani: मुकेश अंबानी के बेटे अनंत के बारे में कहा जाता है कि वह काफी धार्मिक प्रवृत्ति के हैं। उनकी रुचि को देखते हुए मार्च, 2019 में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री टी. एस. रावत ने उन्हें बद्रीनाथ और केदारनाथ मंदिर की कमेटी का मेंबर भी बनाया। अनंत अंबानी अपने परिवार के धार्मिक अनुष्ठानों और पूजा-पाठ के कार्यक्रमों में भी काफी सक्रीय दिखाई देते हैं। अनंत अंबानी के बारे में कहा जाता है कि उन्होंने तिरुपति बालाजी मंदिर में दुर्लभ प्रजाति का सफेद हाथी दान किया है।
-
कई मीडिया रिपोर्ट्स औऱ इंटरनेट पर मौजूद आर्टिकल्स में इस बात का दावा किया गया है कि अनंत अंबानी ने बालाजी मंदिर को सफेद हाथी दान किया है। हालांकि अंबानी परिवार के किसी भी सदस्य की तरफ से ऐसी कोई जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई है।
-
पूरा मामला साल 2012 का बताया जाता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उन दिनों अनंत अंबानी को अकसर सपने में सफेद हाथी दिखा करता था। सफेद हाथी दिखने का कारण जानने के लिए उन्होंने कई लोगों से बात की।

बातचीत में उन्हें पता चला कि तिरुपति बालाजी मंदिर में दो खास हाथी पाले गए हैं। इसके बाद अनंत पहुंच गए बालाजी के दर्शन करने। वहां वह हाथियों से भी मिले। -
बताया जाता है कि पहली बार मंदिर जाने के बाद वह दोबारा कुछ सामय बाद वहां पहुंचे। इस बार उन्होंने बालाजी ट्रस्ट को वादा किया कि वह मंदिर को एक सफेद हाथी दान करेंगे।

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो साउथ-ईस्ट एशिया से सफ़ेद हाथी इम्पोर्ट कर मंदिर को दान किया गया। बता दें कि ये दुर्लभ सफेद हाथी मुख्यत: थाईलैंड में पाए जाते हैं। -
अनंत अंबानी के बारे में कहा जाता है कि वह बहुत बड़े वाले एनिमल लवर हैं। उन्हें वाइल्ड लाइफ की इतनी जानकारी है कि लोग उन्हें इसे टॉपिक का इन्साइक्लोपीडिया कहते हैं।
-
सभी तस्वीरें सोशल मीडिया से ली गई हैं।