-
Mukesh Ambani Nita Ambani: मुकेश अंबानी और नीता अंबानी इस देश के सबसे अमीर कपल हैं। दोनों ही जो जिम्मादारी संभाल रहे हैं उसमें काफी अच्छा कर रहे हैं। भारत के सबसे सफल उद्योगपति होने औऱ दुनिया के 5वें सबसे अमीर शख्स होने के चलते मुकेश अंबानी का परिवार के लिए समय निकालना बेहद मुश्किल होता होगा। ऐसे में जब नीता अंबानी से एक इंटरव्यू में पूछा गया कि क्या मुकेश अंबानी और आप किसी आम कपल की तरह डेट पर जाते हैं? जानिए क्या था जवाब:
-
नीता अंबानी से ये सवाल पूछा गया था फेमिना मैगजीन के लिए एक इंटरव्यू में। नीता ने इस सवाल के जवाब में कहा था कि मेरे और मुकेश अंबानी की शादी को 35 साल से ज्यादा समय हो चुका है औऱ हम आज भी एक दूसरे को बेहद प्यार करते हैं।
-
नीता अंबानी ने तब कहा था कि मुकेश मेरे सबसे अच्छे दोस्त भी हैं। हम अब भी अपनी निजी खुशियां साथ में ही सेलिब्रेट करते हैं। हाल ही में मेरा जन्मदिन था और हमारा पूरा परिवार साथ में हॉलिडे पर गया था।
-
नीता अंबानी ने इंटरव्यू में बताया था कि हमारे प्लान अचानक ही बनते हैं। मुकेश अचानक रात में कहते हैं कि चलो कॉफी पीने चलते हैं और हम सी लाउंज चले जाते हैं।
-
बकौल नीता अगर दिन में कहीं जाने का प्लान बनता है तो हम भेलपुरी या बटाटा पुरी खाने निकल जाते हैं। नीता ने बताया कि मुकेश अंबानी और उन्हें, दोनों को ही स्ट्रीट फूड काफी पसंद है।
-
बता दें कि एक इंटरव्यू में नीता अंबानी ये भी बता चुकी हैं कि मुकेश अंबानी काम के कारण अकसर देर रात घर आते हैं। लेकिन पति को चाहे कितनी भी देर क्यों ना हो जाए नीता डिनर उनके साथ ही करती हैं।
-
Photos: Social Media