
Nita Ambani Anand Piramal: मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) और नीता अंबानी के तीन बच्चे हैं। आकाश (Akash Amabni) और ईशा (Isha Ambani) जुड़वा हैं। उसके बाद अनंत (Anant Ambani) का जन्म हुआ। आकाश और ईशा दोनों की शादी हो चुकी है। ईशा अंबानी की शादी पीरामल इंडस्ट्रीज के आनंद पीरामल से हुई है। नीता अंबानी ने एक इंटरव्यू में बताया था कि आनंद से उनके कितने अच्छे रिलेशन हैं औऱ ये भी बताया कि उन्होंने कैसे उनसे ईशा का हाथ मांगा था: -
Femina मैगजीन को दिए एक इंटरव्यू में नीता अंबानी ने बताया था कि आनंद पीरामल का सेंस ऑफ ह्यूमर बहुत कमाल का है। वह कहते हैं कि मेरी सास मेरी सबसे अच्छी दोस्त हैं।

बकौल नीता आनंद अकसर ईशा को ये कहकर चिढ़ाते हैं कि वह अपनी मम्मी से पूछे बिना कुछ भी नहीं करतीं। नीता ने बताया था कि ये पूरा मामला उस दिन से जुड़ा है जब आनंद ने ईशा को शादी के लिए प्रपोज किया था। ईशा ने आनंद पीरामल के प्रपोज करने पर कहा था कि मैं मम्मी से पूछे बिना कोई फैसला नहीं कर सकती। 
ईशा की इस बात पर आनंद पीरामल ने नीता अंबानी को फोन लगा दिया। तब नीता अंबानी आईपीएल मैच के लिए इंदौर गई हुई थीं। बकौल नीता वहां अचानक से आनंदल पीरामल का फोन आया औऱ उन्होंने कहा कि क्या आप आज मुझसे मिल सकती हैं। मैंने जवाब दिया कि मुझे मुंबई लौटते-लौटते सुबह के 3 बज जाएंगे। आनंद ने कहा ठीक है औऱ फोन रख दिया। -
नीता के अनुसार मैं जब घर पहुंची तो देखा कि आनंद पीरामल, आकाश, श्लोका और अनंत के साथ मेरा इंताजार कर रहे थे। मुझे उस दिन आनंद ने बताया कि वह ईशा से प्यार करते हैं और शादी करना चाहते हैं। उसी दिन आनंद ने मुकेश अंबानी से भी परमिशन ली थी। हम सब काफी खुश हुए।
-
बकौल नीता अंबानी आनंद में बहुत ज्यादा धैर्य है और उनके संस्कार भी हमारे परिवार से काफी मिलते जुलते हैं।
-
All Photos: Social Media