-
Mukesh Ambani Anant Ambani : अनंत अंबानी मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के छोटे बेटे हैं। अनंत अंबानी रिलायंस जियो प्लेटफॉर्म बोर्ड में बतौर डायरेक्टर काम देख रहे हैं। अनंत अंबानी के बारे में कहा जाता है कि वह जानवरों से बहुत प्यार करते हैं। आइए जानते हैं रिलायंस को अपनी जान बताने वाले अनंत अंबानी से जुड़ी कुछ बातें:

अनंत अंबानी ने 25 साल की उम्र में अपने फैमिली बिजनेस में काम संभाला। अनंत के पिता मुकेश और उनके भाई-बहन आकाश और ईशा ने 24 साल की उम्र में रिलायंस इंडस्ट्रीज की जिम्मेदारियां संभालना शुरू कर दी थीं। -
अनंत अंबानी ने अपने दादा धीरू भाई अंबानी के जन्मदिन के मौके पर साल 2017 में रिलायंस के लिए कहा था- रिलायंस मेरी जान है। रिलायंस से जुड़े लोग ही मेरे लिए सबकुछ हैं। उनकी वह स्पीच खूब वायरल हुई थी।

अनंत ने अपना ज्यादातर समय गुजरात के जामनगर में बिताया है। उन्होंने अमेरिका के ब्राउन यूनिवर्सिटी से ग्रैजुएशन किया है। -
अनंत अंबानी अस्थमा से काफी बेहाल रह चुके हैं। इसके लिए जो दवाएं वो लेते थे उसने उनकी सेहत पर काफी बुरा असर डाला था। उनका वजन हद से ज्यादा बढ़ गया था।

18 महीने से कम समय में अनंत ने अपना वजन 108 किलो कम कर सबको हैरान कर दिया। इस ट्रांसफॉर्मेशन के लिए अनंत अंबानी ने कड़ी मेहनत की। 
अनंत अंबानी आईपीएल टीम मुंबई इंडियंस में अपनी मां नीता के साथ को-ओनर हैं। वह काफी चैरिटी भी करते हैं। -
अनंत अंबानी के नाम पर ही ओबेरॉय होटल ने मुंबई के बांद्रा कुर्ला कॉम्पेल्कस के अपने नए होटल का नाम रखा है। इस लग्जरी होटल का नाम रखा गया है होटल ओबेरॉय अनंत विलास।
-
Photos: Social Media