-
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर जनसुनवाई के दौरान एक शख्स ने हमला कर दिया। यह घटना उस समय हुई जब रेखा गुप्ता दिल्ली के मुख्यमंत्री आवास पर जनसुनवाई कर रही थीं। दिल्ली पुलिस के अनुसार हमलावर को गिरफ्तार कर लिया है। (Photo: Indian Express)
-
इस बीच आइए जानते हैं दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के परिवार में कौन-कौन है और उनके पति क्या करते हैं? (Photo: Indian Express)
-
रेखा गुप्ता का जन्म 19 जुलाई 1974 को हरियाणा के जींद जिले के जुलाना में हुआ था। हालांकि, जब वो दो वर्ष की थीं तब उनके पिता का ट्रांसफर दिल्ली हो गया जिसके बाद उनका परिवार यहां शिफ्ट हो गया। (Photo: Indian Express)
-
रेखा गुप्ता के दादा एक अढ़ाती थे और उनका जुलाना में गंगाराम-काशीराम के नाम से एक दुकान भी थी। (Photo: Indian Express)
-
रेखा गुप्ता के पिता जयभगवान स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में मैनेजर रह चुके हैं। उनकी मां का नाम उर्मिला जिंदल हैं जो गृहिणी हैं। (Photo: Indian Express)
-
रेखा गुप्ता के पति का नाम मनीष गुप्ता है जो एक स्पेयर पार्ट्स कारोबारी हैं। (Photo: Indian Express)
-
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता दो बच्चों की मां हैं। उनका एक बेटा निकुंज गुप्ता और एक बेटी हर्षिता गुप्ता हैं। (Photo: Indian Express)
-
रेखा गुप्ता बचपन से ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की सक्रिय सदस्य हैं। संघ की छात्र शाखा अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के जरिये उन्होंने छात्र राजनीति में एंट्री मारी थी। 1994-95 में वह दौलत राम कॉलेज में सचिव चुनी गईं। (Photo: Indian Express)
-
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता 1995-96 में दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (DUSU) की सचिव बनीं। इसके बाद वह 1996-97 में दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ की अध्यक्ष बनीं। (Photo: Indian Express) CM Rekha Gupta Attacked: दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता पर हमला, शख्स ने अपशब्दों का भी किया इस्तेमाल
