-
Reena Roy Divorce Breakup Affair Husband: 70-80 के दशक में रीना रॉय बॉलीवुड का बहुत बड़ा नाम हुआ करती थीं। उस समय के लगभग सभी बड़े एक्टर्स के साथ उनकी जोड़ी खूब हिट हुई। रीना रॉय को सबसे ज्यादा पसंद किया गया शत्रुघ्न सिन्हा (Shatrughan Sinha) के साथ। शादी और फिर प्रेग्नेंसी के बाद रीना रॉय फिल्मों से बहुत दूर हो गईं। अपनी निजी जिंदगी में उन्हें इस बात का पछतावा रहा कि उन्होंने अपनी मां की बात क्यों नहीं मानी थी।
-
रीना रॉय शत्रुघ्न सिन्हा संग पर्दे के अलावा ऑफस्क्रीन भी रोमांस कर रही थीं। दोनों के रिलेशनशिप के चर्चे पूरी फिल्म इंडस्ट्री में थे।
-
तब शत्रुघ्न सिन्हा संग अफेयर की खबर रीना रॉय की मां के कानों तक भी पहुंची। उन्होंने काफी सोचने के बाद अपनी बेटी को आगाह किया था कि उन्हें शत्रुघ्न से दूर रहना चाहिए।
-
दरअसल रीना रॉय ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उनकी मां को पहले से संदेह हो गया था कि शत्रुघ्न सिन्हा किसी और से शादी करेंगे। इस बाबत रीना रॉय की मां ने उन्हें उनसे निजी रिश्ते खत्म करने की सलाह दी थी।
-
हालांकि रीना रॉय ने अपनी मां की बातों को नजरअंदाज किया और शत्रुघ्न सिन्हा संग अपना रिलेशनशिप जारी रखा। कुछ सालों बाद हुआ वही जो उनकी मां ने कहा था। शत्रुघ्न सिन्हा ने रीना रॉय को छोड़ पूनम सिन्हा से शादी रचा ली। -
शत्रुघ्न सिन्हा से ब्रेकअप के बाद रीना रॉय ने पाकिस्तानी क्रिकेटर मोहसिन खान से ब्याह रचाया था। शादी के बाद रीना रॉय पाकिस्तान चली गईं।
-
करीब 7-8 साल बाद रीना ने पति से तलाक ले लिया। हालांकि रीना की मां ने उनसे कहा था कि शादी का मतलब ही होता है कि निबाह किया जाए। लेकिन रीना ने वहां भी मां की बात नहीं मानी।
-
पति से तलाक के बाद रीना रॉय को अपनी बेटी सनम के लिए काफी कानूनी लड़ाई लड़नी पड़ी थी। तब उन्हें लगा था कि तलाक के उनके फैसले के चलते उनकी बेटी को काफी मुसीबतें झेलनी पड़ रही हैं। उनके मन में आया भी कि काश मां की बात मान ली होती और तलाक ना लिया होता।
-
हालांकि अब रीना रॉय को अपने किसी फैसले पर कोई पछतावा नहीं है। वो पुरानी बातों को पीछे छोड़ काफी आगे निकल आई हैं। अब वह अपनी बेटी संग मुंबई में रहती हैं और एक्टिंग स्कूल चलाती हैं।
