-
अमेरिका के मशहूर कार्डेशियन परिवार की सबसे छोटी सदस्य काइली जेनर अमेरिका की अपनी कमाई से सबसे कम उम्र की अरबपति बनने वाली हैं। काइली अभी सिर्फ 20 साल की हैं। ये खुलासा मशहूर बिजेनस पत्रिका फोर्ब्स ने बुधवार को किया है। काइली ने इसी साल फरवरी में अपनी बेटी 'स्टोर्मी' को जन्म दिया था। काइली ने दो साल पहले काइली कॉस्मेटिक्स के नाम से कंपनी शुरू की थी। पत्रिका के मुताबिक, वर्तमान में ये कंपनी लगभग 3,900 करोड़ रुपये के कॉस्मेटिक बेच चुकी है। फोर्ब्स ने काइली की कंपनी की कीमत का अंदाजा लगभग 5000 करोड़ रुपये का लगाया है। जबकि उनकी कुल संपत्ति लगभग 5,600 करोड़ रुपये के आसपास है। काइली की कंपनी के 100 प्रतिशत शेयर उन्हीं के पास हैं। इमेज सोर्स- इंस्टाग्राम
-
काइली जेनर ने अपनी संपत्ति में हुए इजाफे से फेसबुक के संस्थापक मार्क जुकरबर्ग को भी पीछे छोड़ दिया है। जुकरबर्ग ने ये आंकड़ा 23 साल की उम्र में छुआ था। फोटो सोर्स- इंस्टाग्राम
-
काइली जेनर के इंस्टाग्राम पर 110 मिलियन फॉलोअर हैं। जबकि ट्विटर पर 25.6 मिलियन और 16.4 मिलियन लोग सीधे उनकी कंपनी को ही फॉलो करते हैं। फोटो सोर्स- इंस्टाग्राम
-
फोर्ब्स के मुताबिक, काइली की कंपनी में सिर्फ 7 पूर्ण कालिक कर्मचारी हैं। जबकि पांच कर्मचारी पार्टटाइम में काम करते हैं। फोटो सोर्स- इंस्टाग्राम
-
काइली अपनी कंपनी के उत्पादों का निर्माण, पैकिंग और सेल बाहरी कंपनियों की मदद से करती हैं। फोटो सोर्स – इंस्टाग्राम
-
काइली ने इसी साल फरवरी में अपनी बेटी 'स्टोर्मी' को जन्म दिया था। फोटो सोर्स – इंस्टाग्राम
-
फोर्ब्स ने काइली की कंपनी की कीमत का अंदाजा लगभग 5000 करोड़ रुपये का लगाया है। फोटो सोर्स – इंस्टाग्राम