-
बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और उनकी पत्नी राबड़ी देवी। साथ में हैं बिहार के वर्तमान उप-मुख्यमंत्री और उनके बेटे तेजस्वी प्रसाद यादव और बिहार के कैबिनेट मंत्री तेज प्रताप यादव। (Express Photo by Praveen Jain)
-
पटना स्थित अपने पुराने घर में दो बेटियों के साथ बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी। (Express Photo by Praveen Jain)
-
अमेरिका की तत्कालीन प्रथम महिला जैकलीन केनेडी के माथे पर तिलक लगाते भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू। (Express Photo)
-
19 अगस्त, 1991 को नई दिलली के AIFACS में राजीव गांधी और सोनिया गांधी। (Express photo)
-
नई दिल्ली स्थित तीन मूर्ति आवास पर राजीव गांधी की हत्या के बाद सफेद साड़ी में सोनिया गांधी। (Express Photo by Praveen Jain)
-
26 जनवरी, 1992 को श्रीनगर के लाल चौक पर राष्ट्रध्वज फहराते नौजवान नरेंद्र मोदी। उनके साथ है तत्कालीन भाजपा अध्यक्ष मुरली मनोहर जोशी। (Express Photo by Praveen Jain)
-
गांधी परिवार की दुर्लभ तस्वीर। इसमें प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी, बेटे राजीव गांधी, संजय गांधी और बहू सोनिया गांधी, पोते राहुल गांधी और पोती प्रियंका गांधी दिख रहे हैं। (Express photo)
-
रक्षा मंत्रालय द्वारा दी गई 1947 की यह दुर्लभ तस्वीर नई दिल्ली में पहले स्वतंत्रता दिवस के उत्सव की है। इसमें लॉर्ड माउंटबेटन, एडविना माउंटबेटन, और जवाहर लाल नेहरू नजर आ रहे हैं। (Express Archive)
-
पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की समाधि 'शक्ति स्थल' पर श्रद्धांजलि अर्पित करतीं सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी। पहाड़ी के पीछे से माधवराव सिंधिया उन्हें देखते हुए। (Express Photo by Praveen Jain)
-
अगस्त, 1975 में इमरजेंसी के दौरान दूरदर्शन पर राष्ट्र को संबोधित करतीं प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी। (Express Photo)
-
तीन मूर्ति आवास में राजीव गांधी मेमोरियल लेक्चर के दौरान अपने पिता की तस्वीरें निहारतीं प्रियंका गांधी वाड्रा। (Express Photo by Praveen Jain)
-
बिहार चुनावों को लेकर पूर्व राष्ट्रपति शंकर दयाल शर्मा से मिलकर निकलते समता पार्टी के नेता जॉर्ज फर्नांडीज और जया जेटली। (Express photo by Ravi Batra)
-
पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी। (Express Photo)
