-
बॉलीवुड में कई ऐसे मामले देखने को मिले जब अपने को-स्टार्स का नाम सुन कलाकारों ने फिल्म से खुद को किनारे कर लिया या फिर को-एक्टर को ही प्रोजेक्ट से आउट करवा दिया। ऐसा करने वालों में ऐश्वर्या राय से लेकर करीना कपूर जैसे कलाकारों के नाम भी शामिल हैं:
-
करीना कपूर ने करण जौहर की फिल्म बदतमीज दिल साईन की थी। लेकिन जब उन्हें पता चला कि फिल्म में इमरान हाशमी हैं और उन्हें उनके साथ लिपलॉक का सीन भी करना है तो उन्होंने फिल्म छोड़ दी।
-
फिल्म बार बार देखो रणवीर सिंह को ऑफर हुई थी। लेकिन ये फिल्म उन्होंने सिर्फ इसलिए छोड़ दी क्योंकि इसमें कैटरीना कैफ थीं। दरअसल कैटरीना और दीपिका पादुकोण के बीच उन दिनों मनमुटाव चल रहा था। ऐसे में रणवीर ने खुद को फिल्म से अलग करने में ही भलाई समझी।
-
बादशाहो के लिए पहले ऐश्वर्या राय को चुना गया था। लेकिन फिल्म में इमरान हाशमी के होने की बात पर ऐश ने फिल्म छोड़ दी। बाद में उनका रोल इलियाना डिक्रूज को दिया गया।
-
रणबीर कपूर को सोनाक्षी सिन्हा के साथ एक फिल्म ऑफर हुई थी। इस फिल्म से रणबीर ने खुद को ये कहते हुए अलग कर लिया कि मैं सोनाक्षी के सामने बच्चे जैसा लगूंगा।
-
बिपाशा बसु और जॉन अब्राहम दोनों सालों तक रिलेशनशिप में रहे थे। लेकिन ब्रेकअप के बाद जब भी फिल्म में एक दूसरे के होने की बात सुनते वो झट से मना कर देते। ब्रेकअप के बाद दोनों ने कभी साथ में काम नहीं किया।