-
Sushant Singh Rajpoot: 14 जून को बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के सुसाइड की खबर ने पूरे देश को स्तब्ध कर दिया था। किसी को यकीन ही नहीं हो रहा था कि सुशांत ने खुद अपनी जान ले ली। सुशांत के निधन के बाद इस तरह की बातें सामने लगीं कि उन्हें टार्गेट करके कई फिल्मों से बाहर किया गया था। दावा किया गया कि इन्हीं सब बातों से उठे तनाव में आकर सुशांत ने अपनी जान दे दी। बॉलीवुड में पहले भी ऐसी कई फिल्में रही हैं जिसके लिए सुशांत सिंह राजपूत ही पहली पसंद थे लेकिन वह किसी और के पास चली गईं।
-
ऑडिशन में सेलेक्ट होने के बाद भी सुशांत सिंह राजपूत इस फिल्म में काम नहीं कर पाए।
-
यशराज फिल्म के कॉन्ट्रैक्ट में बंधे होने के कारण सुशांत राम लीला के लिए संजय लीला भंसाली का ऑफर नहीं कबूल पाए।
-
यशराज बैनर की फिल्म बेफिक्रे में भी पहले सुशांत सिंह को कास्ट किया जा रहा था। फिर अचानल के ये फिल्म रणवीर सिंह के पास चली गई।
-
संजय लीला भंसाली बाजीराव मस्तानी का ऑफर लेकर सुशांत के पास पहुंचे। उस वक्त सुशांत पानी नाम की फिल्म पर काम कर रहे थे इसलिए भंसाली को हां नहीमं बोल पाए। बाद में पानी भी कभी रिलीज नहीं हो पाई।
-
फितूर में आदित्य रॉय कपूर की जगह पहले सुशांत सिंह को रखा गया था।
-
हाफ गर्लफ्रेंड के लिए भी सुशांत ही पहली पसंद थे हालांकि डेट्स के कारण वह ये फिल्म नहीं कर पाए।
-
जॉन अब्राहम की RAW के लिए भी सुशांत को ही चुना गया था। फिर अचानक क्या हुआ कि ये फिल्म जॉन के पास चली गई।