-
इस वक्त यूट्यूबर रणवीर इलाहाबादिया को लेकर खूब बवाल मचा है। दरअसल, स्टैंड अप कॉमेडियन समय रैना के शो ‘इंडियाज गॉट लैटेंट’ ने हाल ही में एक नया एपिसोड रिलीज किया जिसके बाद ये बवाल शुरू हुआ। (Photo: Ranveer Allahbadia/FB)
-
इस शो में रणवीर इलाहाबादिया संग सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अपूर्वा मखीजा और आशीष चंचलानी बतौर गेस्ट पहुंचे थे। इसी दौरान एक कंटेस्टेंट से रणवीर इलाहाबादिया ने पेरेंट्स के इंटिमेसी को लेकर भद्दा सवाल किया था जिसके बाद विवाद शुरू हुआ। (Photo: Ranveer Allahbadia/FB)
-
उनके इस बयान पर उनकी देशभर में आलोचना हो रही है। यहां तक की महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भी यूट्यूबर की आलोचना की है। (Photo: Ranveer Allahbadia/FB)
-
रणवीर इलाहाबादिया की सोशल मीडिया पर अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है। आइए जानते हैं उनके बारे में कुछ दिलचस्प बातें: (Photo: Ranveer Allahbadia/FB)
-
इंस्टाग्राम फॉलोवर्स
रणवीर इलाहाबादिया का जो पर्सनल इंस्टाग्राम अकाउंट है उसपर उन्हें 3.4 मिलियन फॉलोवर्स हैं। (Photo: Ranveer Allahbadia/Insta) -
इसके साथ ही वो बीयरबाइसेप्स के को-फाउंडर हैं। उनके इस इंस्टाग्राम पेज पर 4.4 मिलियन फॉलोवर्स हैं। (Photo: Ranveer Allahbadia/FB) India’s Got Latent में अश्लील टिप्पणी, कौन है रणवीर इलाहाबादिया, 24 घंटे की कमाई जान पकड़ लेंगे सिर
-
सोशल मीडिया पर अन्य पेज
इसी तरह रणवीर इलाहाबादिया मॉन्क एंटरटेनमेंट (115k फॉलोअर्स), लेवल सुपरमाइंड (154k फॉलोअर्स), द रणवीर शो पॉडकास्ट (1.7 मिलियन), RAAAZ by BigBrainco. (215k फॉलोअर्स) और बीयर बाइसेप्स स्किल हाउस (126 k फॉलोअर्स) के भी को-फाउंडर हैं। (Photo: Ranveer Allahbadia/FB) -
फेसबुक
रणवीर इलाहाबादिया के फेसबुक पर 241k फॉलोअर्स हैं। (Photo: Ranveer Allahbadia/FB) कौन हैं दो बच्चों की मां पाउला हर्ड जिन पर 69 के बिल गेट्स हार बैठे दिल? ऐसे शुरू हुई लव स्टोरी -
यूट्यूब
सबसे अधिक रणवीर इलाहाबादिया के सस्क्राइबर यूट्यूब पर हैं। उनके नाम से बने यूट्यूब चैनल पर 10.5 मिलियन सस्क्राइबर हैं। (Photo: Ranveer Allahbadia/FB) -
प्रयागराज से क्या है नाता?
रणवीर इलाहाबादिया का जो टाइटल है उसे पढ़कर काफी लोग ऐसा समझते हैं कि उनका इलहाबाद (प्रयागराज) से कोई नाता है। लेकिन ऐसा बिल्कुल भी नहीं है। (Photo: Ranveer Allahbadia/FB) -
इस इस्लामिक देश से आए हैं भारत
रणवीर इलाहाबादिया का पूरा नाम रणवीर सिंह अरोड़ा है। अपने एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया था कि उनका परिवार पाकिस्तान से भारत आया था। (Photo: Ranveer Allahbadia/FB) -
ऐसे मिला इलाहाबादिया सरनेम
उनके परिवार के किसी शख्स को इलमवादी टाइटल दिया था लेकिन जब वो भारत आए थे इलमवादी से इलाहाबादी में बदल लिया। ये उनका फैमिली टाइटल है जिसके चलते वो इलाहाबादिया सरनेम इस्तेमाल करते हैं। (Photo: Ranveer Allahbadia/FB) -
जाने माने यूट्यूबर रणवीर इलाहाबादिया कई बड़े सितारों के साथ भी पॉडकास्ट कर चुके हैं। इसके साथ ही वो एक सक्सेसफुल बिजनेसमैन भी हैं। (Photo: Ranveer Allahbadia/FB)
-
बता दें कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रणवीर इलाहाबादिया को मार्च 2024 में नेशनल क्रिएटर अवार्ड से सम्मानित किया था। इसके साथ ही साल 2022 में उनका नाम फोर्ब्स अंडर 30 एशिया लिस्ट में भी आया था। (Photo: Ranveer Allahbadia/FB) हॉरर, थ्रिलर, कॉमेड से एक्शन तक, नेटफ्लिक्स पर सबसे अधिक बार देखे जाने वाली 10 सीरीज
