-
जब हम बॉलीवुड सेलेब्स की बात करते हैं तो हमारे दिमाग में सुंदर, चमकते चेहरों वाले परफेक्ट व्यक्तित्व की आकृति उभरती है। लेकिन कुछ सेलिब्रिटीज़ ऐसे भी हैं , जो किसी न किसी शारीरिक कमी से जूझ रहे हैं। कुछ सेलेब्स अपने उस कमी के साथ खुद को स्वीकार करते हैं, सबके सामने उसे ज़ाहिर करते हैं तो कुछ उसे छुपाते हैं। आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ सेलिब्रिटीज़ के बारे में
-
इलियाना डिक्रूज – इलियाना ने मीडिया में बताया था कि वो बॉडी डिस्मोरफिक डिसऑर्डर नामक बीमारी से जूझ रहीं हैं। इस बीमारी के चलते उनके कमर से नीचे वाला हिस्सा अपनेआप वजनदार होता चला गया । ये समस्या उन्हें बचपन से है। वो पहले इसे लेकर बहुत डिप्रेशन में रहती थीं लेकिन अब उन्होंने इसके साथ ही खुद को स्वीकार लिया है।
-
रितिक रोशन – बॉलीवुड के टॉम क्रूज़ कहे जाने वाले हृतिक रोशन काफ़ी हैंडसम हैं। उनकी खूबसूरती और डांस के दीवाने बहुत हैं। लेकिन उनके एक हाथ के दो अंगूठे हैं। अक्सर कई फ़िल्मों में भी उनका ये अंगूठा दिखता है ।

सुधा चंद्रन: सुधा चंद्रन एक जानी मानी एक्ट्रेस औऱ डांसर हैं। उन्होंने कई फिल्मों औऱ टीवी सीरियल्स में काम किया है। अपने डांस से हर किसी का दिल जीतने वालीं सुधा की एक टांग नहीं है। वह प्रोस्थेटिक लेग का इस्तेमाल करती हैं। दरअसल एक दुर्घटना के बाद उनका पैर काटना पड़ा था जिसके बाद उन्हें नकली टांग लगाई गई। -
राणा दग्गुबती – बाहुबली फेम एक्टर राणा ने इसी फ़िल्म के प्रोमोशन के दौरान एक हैरान कर देने वाला राज़ बताया था। उन्होंने कहा कि उन्हें एक आंख से दिखाई नहीं देता है। बचपन में बीमारी के कारण उनकी एक आंख की रोशनी चली गई थी। इतनी मुश्किलों के बावजूद राणा रुके नहीं और इंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में अपना नाम कमा रहे हैं।
-
बिपाशा बसु जब फिल्मों में नई थीं तब वह थोड़ी ज्यादा वजनी थीं। एक बार किसी पत्रकार ने उनके वजन को मजाक उड़ाया तो उन्होंने फिजिकल फिटनेस पर ध्यान देना शुरू किया। एक दिन इसी चक्कर में वह अपना घुटना चोटिल कर बैठीं। कुछ समय बाद उन्हें पता चला कि उनके घुटने किसी 65 साल की वृद्ध महिला की तरह हो चुके हैं। तब से बिपाशा उसी तरह के घुटनों के दर्द से जूझ रही हैं।
-
अर्शी खान – अपनी हॉट और ग्लैमरस अदाओं के लिए जानी जाती हैं अर्शी खान। लेकिन अक्सर आपने उनको देखा होगा कि वो अपने बाल आगे की तरफ़ एक आंख पर रखती हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि अर्शी के चेहरे पर एक काला दाग है। वो बालों से उसे छिपाने की कोशिश करती हैं।