-
Jailer Movie: रजनीकांत स्टारर फिल्म जेलर 10 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। रजनीकांत (Rajnikanth) के फैंस को फिल्म का बेसब्री से इंतजार था। सिनेमाघरों में फिल्म के लगते ही फैंस की खुशी सातवें आसमान पर दिखी। (All Photos: PTI)
-
रजनीकांत के फैंस ढोल नगाड़े लेकर रात से ही सिनेमाघरों के बाहर इकट्ठा होने लगे।
-
फैंस ने रजनीकांत के पोस्टर्स का दूध-दही से अभिषेक किया।
-
जेलर में रजनीकांत के डायलॉग्स पर फैंस झूमते दिखे।
-
महिला, बच्चे, बूढ़े और जवान हर किसी में जेलर के लिए क्रेज देखने को मिला।
-
बता दें कि जेलर के लिए तमिलनाडु के कई शहरों में 10 अगस्त को दफ्तरों ने छुट्टी का ऐलान कर दिया था।
-
11 अगस्त को सनी देओल की गदर 2 रिलीज होनी है लेकिन उससे पहले ही रजनीकांत की जेलर ने गदर मचा दिया है। फैंस फिल्म को ब्लॉकबस्टर बता रहे हैं।
