-
टीवी की दुनिया में कई ऐसे सितारे हैं जिनको दर्शकों ने सर आंखों पर बिठाया। पहले सीरियल से ही लोगों ने इन्हें रातोंरात स्टार बना दिया। कुछ ने अपने स्टारडम औऱ पॉपुलारिटी को आगे टीवी इंडस्ट्री में कायम रखा तो कुछ गायब हो गए। आइए जानते हैं उन्हीं कलाकारों के नाम जो पहले सीरियल से जबर्दस्त हिट हुए लेकिन आज टीवी इंडस्ट्री से गायब हैं।
-
प्राची देसाई ने साल 2006 में एकता कपूर के शो 'कसम से' से डेब्यू किया था। इस सीरियल में प्राची बानी के किरदार में खूब पॉपुलर हुईं। कई टीवी शो और फिल्में करने के बाद प्राची आज पर्दे से गायब हैं।
-
टीवी सीरियल शरारत में रिया मल्होत्रा का किरदार निभा कर श्रुति सेठ ने काफी शोहरत हासिल की थी। कुछेक फिल्मों में काम करने के बाद श्रुति भी अब लाइमलाइट से दूर हैं।
-
काव्यांजलि फेम एजाज खान को अपने इस शो से जबरदस्त सक्सेस हाथ लगी। इसी की बदौलत वह फिल्मों में भी दिखे लेकिन वहां भी निराशा हाथ लगी।
-
क्योंकि सास भी कभी बहू थी में सुभाषी के किरदार से डेब्यू करने वाली पूजा काफी लोकप्रिय हुई थीं। आज पूजा भी पर्दे से गायब हैं।
-
राजीव खंडेलवाल ने टीवी सीरियल कहीं तो होगा में सूजल का किरदार निभाया था। इस शो ने राजीव को सुपरस्टार बना दिया था। इसके बाद राजीव कुछ फिल्मों में भी दिखे। अब वह वेब सीरीज करते नजर आ रहे हैं।