-
Raja Bhaiya Vs Rajkumari Ratna Singh: राजा भैया यूपी में भदरी रियासत के राजकुमार हैं और कुंडा विधानसभा क्षेत्र से विधायक भी हैं। उन्हीं के पड़ोस में एक औऱ रियासत है कालाकांकर। यहां के राजा हैं दिनेश सिंह। दिनेश सिंह की बेटी राजकुमारी रत्ना सिंह प्रतापगढ़ से दो बार सांसद रह चुकी हैं। राजा भैया और रत्ना सिंह के बीच अदावत उस क्षेत्र में काफी मशहूर है। आइए जानें राजघराने से संबंध रखने वाले इन दोनों नेताओं के पास कितने और कौन-कौन से हथियार हैं।
-
राजा भैया ने 2017 में चुनाव आयोग को दिये अपने हलफनामे में बताया था कि उनके पास कुल करीब चार लाख रुपए के असलहे हैं। इनमें से कुछ उनके नाम पर हैं तो वहीं कुछ उनकी पत्नी भानवी कुमारी के नाम पर।
-
बकौल राजा भैया उनके पास एक रिवॉल्वर है जिसकी कीमत उन्होंने ९० हजार रुपए बताई है। वहीं एक ८० हजार रुपए औऱ एक ४० हजार की बंदूक भी उनके पास है।
-
वहीं राजा भैया की पत्नी के नाम पर भी तीन असलहे हैं। भानवी कुमारी के पास एक ८५ हजार की रिवॉल्वर और दो गन हैं। दोनों बंदूकों की कीमत ८० हजार और ३५ हजार रुपए है।
-
बात राजा भैया की राजनीतिक दुश्मन राजकुमारी रत्नी सिंह की करें तो उन्होंने 2019 में लोकसभा चुनाव के दौरान अपने हलफनामे में बताया था कि उनके पास करीब ८ लाख रुपए के असलहे हैं। मतलब राजा भैया से दोगुने कीमत के असलहे।
-
राजकुमारी रत्ना सिंह के पास .04 बोर राइफल, कार्बिना राइफल औऱ 32 बोर की एक रिवॉल्वर है।
-
बता दें कि राजकुमारी रत्ना सिंह की शादी राजस्थान के सिसोदिया परिवार में हुई है। उनके पति महाराणा प्रताप के वंशज हैं। हालांकि रत्ना सिंह ससुराल की जगह अपने मायके कालाकांकर में ही रहती हैं। -
Photos: Social media
