-
कई राजनेता आपस में रिश्तेदार हैं। कुछ तो जीजा साले भी लगते हैं। इनमें से कुछ नेता ऐसे भी हैं जिनकी बहनों की शादी पॉलिटिकल फैमिली में हुई। हालांकि उनकी बहनें राजनीति से दूर ही रहीं। ऐसे नेताओं में राजा भैया (Raja Bhaiya) से ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia) तक के नाम शामिल हैं।
-
पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने अपनी बहन अनुराधा प्रसाद की शादी कांग्रेस नेता राजीव शुक्ला से की है। अनुराधा राजनीति से दूर अपना टीवी चैनल चलाती हैं और पत्रकारिता करती हैं।
-
बिहार के डिप्टी सीएम रहे लालू प्रसाद यादव के बेटे तेजस्वी औऱ तेजप्रताप की सबसे छोटी बहन राजलक्ष्मी की शादी यूपी में मुलायम सिंह यादव के परिवार में हुई है।(यह भी पढ़ें: माधवराव सिंधिया से अखिलेश यादव तक, आपस में समधी हैं ये 10 राजनेता )
-
राजलक्ष्मी के पति तेजप्रताप सिंह यादव भी परिवार के दूसरे सदस्यों की तरह राजनीति करते हैं। वहीं राजलक्ष्मी घर पर रहकर परिवार संभालती हैं।
-
ज्योतिरादित्य सिंधिया की एक बहन हैं। उनका नाम चित्रांगदा सिंह है। चित्रांगदा की शादी जम्मू कश्मीर में कांग्रेस के चर्चित नेता विक्रमादित्य सिंह के साथ हुई है।
-
विक्रमादित्य जहां अपने पिता कर्ण सिंह की तरह राजनीति में एक्टिव हैं वहीं उनकी पत्नी चित्रांगदा पॉलिटिक्स से दूर हैं। वह परिवार देखती हैं और अपना पारिवारिक बिजनेस भी संभालती हैं।( यह भी पढ़ें: जब अपने ही स्कूल में लड़कों से पिट गए थे माधवराव, शिकायत पर मिली थी खुद निपटने की सलाह)
-
उमर अब्दुल्ला की बहन सारा की शादी सचिन पायलट से हुई है। सचिन जहां बड़े राजनेता हैं वहीं उनकी पत्नी पॉलिटिक्स के बाहर ही हैं।
-
राजा भैया की बहन निहारिका सिंह की शादी वसुंधरा राजे के बेटे दुष्यंत सिंह से हुई है। दुष्यंत तीन बार से लोकसभा सांसद हैं। निहारिका राजनीति से दूर हैं। (यह भी पढ़ें: राजा भैया से मुख्तार अंसारी तक: यूपी के इन नेताओं की पत्नियां भी रखती हैं हथियार, जानिए किनके पास क्या )
-
छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव से कांग्रेस के पूर्व सांसद देवव्रत सिंह भी राजा भैया के बहनोई हैं। राजा भैया की मौसेरी बहन विभु सिंह की शादी देवव्रत सिंह से हुई है। विभा सिंह अपना बिजनेस करती हैं।