बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा को अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने डिनर का न्योता भेजा है। लेकिन अफसोस देशी गर्ल ने इस डिनर पार्टी में नहीं जा रही हैं। ओबामा हर साल व्हाइट हाउस में डिनर का एक खास प्रोग्राम रखते हैं। इस बार उन्होंने व्हाइट हाउस की डिनर पार्टी में बॉलीवुड से हॉलीवुड में धमाल मचा रही प्रियंका को भी न्योता भेजा है। बराक ओबामा और वाशिंगटन में प्रथम महिला मिशेल ओबामा इस डिनर की मेजबानी करेंगे। लेकिन प्रियंका बिजी शेड्यूल के चलते डिनर पर नहीं जा पाएंगी। एक इंग्लिश न्यूजपेपर की रिपोर्ट के मुताबिक वह अमेरिकी टीवी शो 'क्वांटिको' की शूटिंग में बिजी हैं और अभी तक उनके डिनर पर जाने की बात की पुष्टि नहीं की गई है। ऐसे में अगले हफ्ते होने वाले व्हाइट हाउस डिनर में प्रियंका शिरकत कर पाएंगी या नहीं इसकी पुष्टि नहीं हुई है, इस बारे में कुछ कहा नहीं जा सकता। क्वांटिको से इंटरनेश्नल फेम पा चुकी प्रियंका के फेम में दिन पर दिन बढ़ोतरी हो रही है। हाल ही में प्रियंका ने दुनिया के सबसे बडे अवॉर्ड ऑस्कर के रेड कारपेट पर जलवे बिखेरे थे।
