-

अपने अनमोल विचारों और लोगों को सही राह दिखाने वाले प्रेमानंद महाराज की बातें काफी उर्जावान होती हैं। वो एक इंसान को उसके जीवन का सही मार्ग दिखाने में मदद करते हैं। प्रेमानंद महाराज ने ऐसे लोगों को मौन हो जानें और अकेला रहने की सलाह दी है। आइए जानते हैं ऐसा उन्होंने क्यों कहा? (Photo: PremanandJi Maharaj/FB)
-
प्रेमानंद महाराज जी कहते हैं आपको भगवान ने जिस भी परिस्थिति में रखा है उसमें संतुष्ट रहना सीखें। (Photo: Pexels)
-
प्रेमानंद महाराज के अनुसार हर इंसान के जीवन में उतार-चढ़ाव आता है। लेकिन इसका जिक्र किसी से नहीं करना चाहिए। खासकर उनके सामने जो लोग आपका उपहास उड़ाते हैं। (Photo: Pexels)
-
अपनी मन की बातें भगवान के सामने कहें। प्रेमानंद महाराज कहते हैं कि जो आपके सुख में सुनता है तो दुख में वो जरूर सुनेगा। (Photo: Pexels) प्रेमानंद महाराज ने बताया किन लोगों के नहीं मिलता दान करने का पुण्य
-
प्रेमानंद महाराज जी के अनुसार जो आपके हृदय में पीड़ा, प्रेम और जो आपकी मांग है वो भगवान से कहें। किसी और से भूलकर भी न कहें। (Photo: Pexels)
-
इसके अलावा प्रेमानंद महाराज जी कहते हैं कि शांत रहना और गंभीर रहना सीखें। किसी से थोड़ी सी भी बात नहीं करनी है। ऐसा करने से आप फंस जाएंगे। (Photo: Pexels)
-
दरअसल, महाराज जी के मुताबिक जब हम किसी से अपनी तकलीफें बताते हैं तो ऐसा सोचते हैं कि सामने से हमें सुख और बहुत प्यार मिलेगा। हमारा मन इसी लोभ में फंस जाता है। फिर ये जलता है और इसकी जलन को हम अपना मान लेते हैं। (Photo: Pexels)
-
प्रेमानंद महाराज के अनुसार कोई कितना भी आपसे पूछे की आप क्यों हंसते-खेलते नहीं हैं, उदास क्यों रहते हैं तो भी कुछ नहीं बताना है। आपके गंभीरता की राज कोई जान ही न पाए। (Photo: Pexels)
-
प्रेमानंद महाराज ये भी कहते हैं कि अपनी कमजोरी और दीनता भी किसी से नहीं बतानी चाहिए। ऐसा करने से आपका उपहास उड़ सकता है। (Photo: PremanandJi Maharaj/FB))
-
आपके अंदर के भाव का किसी को पता नहीं चलना चाहिए। प्रेमानंद महाराज कहते हैं कि आपकी कमजोरी भगवान जानते हैं वो ठीक कर देंगे। (Photo: Pexels) प्रेमानंद महाराज ने बताया मन को कैसे कंट्रोल में करें? ये दो चीजें अपना कर जीवन भर रह सकते हैं सुखी