-
ठाकुर जी के परम भक्त प्रेमानंद महाराज के बताए हुए रास्ते पर अगर इंसान चले तो उसकी कई सारी परेशानियां दूर हो सकती हैं। (Photo: Vrindavan Ras Mahima/FB)
-
प्रेमानंद जी महाराज आज अपना 56वां जन्मदिन मना रहे हैं। प्रेमानंद महाराज के बारे में जानकर वैज्ञानिक भी हैरान है। (Photo: Vrindavan Ras Mahima/FB)
-
दरअसल, प्रेमानंद जी महाराज की दोनों किडनियां फेल हैं। अगर किसी इंसान की दोनों किडनियां फेल हो जाए तो वो ज्यादा समय तक जीवित नहीं रह सकता है। (Photo: Vrindavan Ras Mahima/FB)
-
प्रेमानंद महाराज की दोनों किडनी लगभग 19 सालों से खराब है। इसके बाद भी वो कैसे जिंदा हैं इसका जवाब फिलहाल विज्ञान के पास भी नहीं है। इसे चमत्कार कह सकते हैं। (Photo: Vrindavan Ras Mahima/FB) मांस खाने वाले ठाकुर जी की पूजा कर सकते हैं? प्रेमानंद महाराज से जानें
-
उन्हें ऑटोसोमल डोमिनेंट पॉलीसिस्टिक किडनी डिजीज नामक बीमारी है जो काफी गंभीर है। इस बीमारी के बाद इंसान ज्यादातर बेड पर पड़े नजर आते हैं। लेकिन प्रेमानंद महाराज रोज पैदल चलने के साथ ही खूब सत्संग भी करते हैं। (Photo: Vrindavan Ras Mahima/FB)
-
अपने एक वीडियो में प्रेमानंद महाराज ने बताया था कि उन्हें दिल्ली के एक डॉक्टर ने कहा था कि उनकी दोनों किडनी खराब हो चुकी है और उनके पास सिर्फ ढाई वर्ष से लेकर 5 वर्ष तक का समय है और इसके बाद वो मर जाएंगे। (Photo: Vrindavan Ras Mahima/FB)
-
प्रेमानंद महाराज रोज सुबह 2 बजे परिक्रमा करते हैं और इसके बाद 4 बजे सत्संग करते हैं। (Photo: Vrindavan Ras Mahima/FB)
-
प्रेमानंद महाराज कहते हैं कि दोनों किडनी खराब होने के बाद भी वो इसलिए जिंदा हैं क्योंकि उनके साथ ठाकुर जी हैं। (Photo: Vrindavan Ras Mahima/FB)
-
वो कहते हैं कि राधा रानी की उनपर कृपा और आशीर्वाद है इसलिए वो आज सबके बीच हैं। उन्हीं की वजह से जिंदा हैं। (Photo: Vrindavan Ras Mahima/FB) प्रेमानंद महाराज ने बताया पति को पत्नी से नहीं छिपानी चाहिए ये बातें, टूट सकती है शादी
