-
Prashant Kishor Akhilesh Yadav rahul Gandhi: 2017 के यूपी विधानसभा चुनाव में प्रशांत किशोर कांग्रेस के लिए काम कर रहे थे। तब चुनावों से कुछ समय पहले कांग्रेस ने अखिलेश यादव की समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन कर लिया था। चुनाव के परिणाम आए तो कांग्रेस-सपा का ये गठबंधन हार गया और बीजेपी के योगी आदित्यनाथ (Yogi Aditya Nath)सीएम बन गए।
-
2017 में कांग्रेस की खराब परफॉर्मेंस पर प्रशांत किशोर ने कई बातें कही थीं। उन्होंने इस गठबंधन को गैरजरूरी बताया था।
-
प्रशांत किशोर ने एक इंटरव्यू में बताया था कि जब चुनाव की तैयारी शुरू हुई तो कांग्रेस का नारा था '27 साल यूपी बेहाल'। लेकिन सपा के साथ गठबंधन के बाद नारा बदल कर 'यूपी को ये साथ पसंद है 'हो गया।
-
प्रशांत किशोर ने बताया था 2016 में पाकिस्तान पर हुए सर्जिकल स्ट्राइक के बाद समाजवादी पार्टी औऱ कांग्रेस ने हाथ मिला लिया था।
-
बकौल प्रशांत किशोर उन दिनों बीजेपी सर्जिकल स्ट्राइक को अपनी पार्टी से जोड़कर प्रचार में लग गई थी और उसे उसका फायदा मिलता भी दिख रहा था। बीजेपी की इसी बढ़त को रोकने के लिए अखिलेश यादव और राहुल गांधी चुनाव से ठीक पहले एक साथ हो गए थे।
-
2017 में यूपी में मिली हार के बाद प्रशांत किशोर ने कहा था कि यूपी चुनाव एक शादी की तरह था, जहां दूल्हा और दुल्हन भाग गए और शादी की सारी जिम्मेदारी आयोजक को ही उठानी पड़ी।
