-
Poonam Pandey Sam Bombay: पूनम पांडे की शादी 2 हफ्तों के अंदर ही लगभग खत्म हो चुकी है। 10 सितंबर को शादी के बाद हनीमून पर पूनम पांडे ने अपने पति सैम बॉम्बे पर शारीरिक शोषण और हिंसा का आरोप लगाते हुए गिरफ्तार करवा दिया है। सैम बॉम्बे भी एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से जुड़े हुए हैं। आइए जानते हैं आखिर कौन हैं सैम बॉम्बे:

सैम बॉम्बे का पूरा नाम सैम अहमद बॉम्बे हैं। वह दुबई में पैदा हुए हैं। सैम डायरेक्टर, प्रोड्यूसर और एडिटर भी हैं। 
स्कूलिंग औऱ ग्रैजुएशन, दोनों दुबई से करने के बाद सैम फिलहाल बॉम्बे में ही शिफ्ट हो चुके हैं। -
पूनम पांडे से पहले सैम ने मॉडल एली अहमद से शादी रचाई थी। एली से सैम के दो बच्चे हैं- बेटा ट्रॉय औऱ बेटी टिया।
-
सैम के करियर की बात करें तो वह VMLY&R नाम की मार्केटिंग कम्युनिकेशन कंपनी में रीजनल एग्जीक्युटिव डायरेक्टर के तौर पर काम कर रहे हैं।

सैम ने साल 2016 में विद्युत जामवाल औऱ उर्वशी रौतेला का म्युजिक वीडियो गल बन गई को डायरेक्ट किया था। 
सैम बॉम्बे दिशा पटानी को भी अपने इशारे पर नचा चुके हैं। दरअसल टाइगर श्रॉफ औऱ दिशा पटानी का म्यूजिक वीडियो बेफिक्रे भी सैम बॉम्बे ने ही डायरेक्ट किया था। -
फिलहाल सैम बॉम्बे पुलिस की गिरफ्त में हैं। पूनम पांडे ने सैम से अलग होने का फैसला कर लिया है।
-
All Photos: Social Media