-
सात दिन के भारत और भूटान दौरे पर आए ब्रिटेन के प्रिंस विलियम और उनकी पत्नी केट मिडलटन ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। अपनी पहली भारतीय यात्रा के लिए ये शाही जोड़ा रविवार को मुंबई पहुंचा था। मुंबई पहुंचकर उन्होंने ओवल मैदाल में क्रिकेट का लुत्फ उठाया। इसके बाद मुंबई हमलों में मरने वालों को शाही जोड़े ने श्रद्धांजलि दी। नई दिल्ली के हैदराबाद हाउस में प्रधानमंत्री मोदी और शाही जोड़े ने साथ में लंच किया। पिक्चर में पीएम मोदी अपने कमरे से बाहर निकलते हुए। (Express Photo by Tashi Tobgyal)
-
13 अप्रैल को शाही जोड़ा काजीरंगा नेशनल पार्क जायेगा जिसके बाद ये भूटान निकल जायेंगे। दो दिन भूटान में रुकने के बाद 16 अप्रैल को फिर भारत आएंगे और आगरा में ताजमहल देखेंगे। (Express Photo by Tashi Tobgyal)
इस यात्रा का उद्देश्य भारत ब्रिटेन के संबंधों के मजबूत बनाना है। प्रधानमंत्री मोदी और प्रिंस विलियम हाथ मिलाते हुए। (Express Photo by Tashi Tobgyal) विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विकास स्वरूप ने प्रिंस विलियम उनकी पत्नी केट और पीएम मोदी की तस्वीर ट्वीट की है। ट्वीट में उन्होंने लिखा दिल्ली में शाही गरमाहट। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हैदराबाद हाउस में कैम्ब्रिज के ड्यूक एवं डचेज की अगवानी की। (Express Photo by Tashi Tobgyal) प्रधानमंत्री मोदी के पिछले साल नवंबर में ब्रिटेन दौरे पर गए थे जहां उनका शानदार स्वागत किया गया था। प्रिंस विलियम और पीएम मोदी साथ में बात करते हुए। (Express Photo by Tashi Tobgyal) -
पीएम मोदी और प्रिंस विलियम हाथ मिलाते हुए।
-
पीएम मोदी प्रिंस से बात करते हुए।
-
पीएम मोदी और केट मिडलटन
-
मुलाकात के दौरान कुछ बात करते हुए पीएम मोदी और प्रिंस विलियम।
-
पीएम मोदी और ब्रिटेन का शाही जोड़ा।