-
16वें ब्रिक्स सम्मेलन में भाग लेने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रूस के लिए रवाना हो गए हैं। साउथ एशिया में भारत के बढ़ते कद को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का यह दो दिवसीय दौरा काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। पहले दिन वो रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात करेंगे। इसी सम्मेलन में चीन के राष्ट्रपति शी-जिनपिंग भी भाग ले रहे हैं ऐसे में इस दौरान पीएम मोदी संग उनकी मुलाकात पर भी पूरी दुनिया की निगाहें टिकी हुई है। (Photo: PTI)
-
रूस 22 अक्टूबर यानी आज 16वें ब्रिक्स सम्मेलन का आयोजन ‘कजान’ में कर रहा है। कजान रूस के लिए बेहद ही महत्वपूर्ण शहर है। इसके साथ ही यहां भारतीय संस्कृति भी देखने को मिलती है। आइए जानते हैं कजान शहर रूस और भारत के लिए क्यों इतना खास है। (Photo: Reuters)
-
कितना है यहां का तापमान?
सबसे पहले जान लेते हैं कजान शहर का टेंपरेचर कितना है। रूस का कजान बेहद ही डंडा जगह है जहां पर इस वक्त तापमान करीब 6 डिग्री के आसपास है। (Photo: Reuters) -
रूस के इस राज्य की है राजधानी
रूस का एक राज्य है तातारस्तान जिसकी राजधानी कजान है। ये इस राज्य का सबसे बड़ा और रूस का पांचवां सबसे बड़ा शहर है। यहां दो नदियां हैं वोल्गा और कंजाका। इस शहर की आबादी 1.3 मिलियन से भी अधिक है। (Photo: Indian Express) (मुंबई में जो दाऊद इब्राहिम की डी कंपनी ने दहशत फैलाई थी वही अब लॉरेंस बिश्नोई गैंग कर रहा है। मुंबई में किन-किन माफियाओं का रहा राज? किसे कहते हैं मुंबई का डैडी? लिंक पर क्लिक कर पढ़ें पूरी रिपोर्ट) -
कच्चे तेल का सबसे बड़ा उत्पादक
रूस का यह राज्य तातारस्तान तेल के क्षेत्र में काफी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। यहां पेट्रोकेमिकल उद्योग है। हर साल तातारस्तान में करीब 32 मिलियन टन कच्चे तेल का उत्पादन होता है। इसी क्षेत्र में भारत ने व्यापार और निवेश बढ़ाने में रुचि भी दिखाई है। इसके साथ ही भारत ने यहां कई क्षेत्रों में निवेश भी किया है। (Photo: Indian Express) -
भारत के लिए है खास
तातारस्तान की राजधानी कजान में रूस हर साल कई तरह के अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मंचों का आयोजन करता है। भारतीय यहां के आईटी, फार्मास्यूटिकल्स और मशीनरी जैसे क्षेत्रों में अवसर तलाशते हैं। (Photo: Indian Express) -
रूस का सबसे बड़ा आईटी-पार्क
कजान शहर रूस के सबसे बड़े औद्योगिक और वित्तीय केंद्रों में से एक है। साल 2011 में इस शहर का अकेले क्षेत्रीय उत्पादन 380 बिलियन रूबल था। कजान शहर के मुख्य उद्योग मैकेनिकल इंजीनियरिंग, रसायन, पेट्रोकेमिकल, लाइट और खाद्य उद्योग हैं। यहीं पर रूस का सबसे बड़ा आईटी-पार्क भी है। (Photo: Indian Express) -
यहीं बनता है ये विमान
इसके साथ ही तातारस्तान की राजधानी में ही कज़ान एयरक्राफ्ट प्रोडक्शन एसोसिएशन भी है। ये विमानन उद्योग Tu-214 यात्री हवाई जहाज बनाता है। इसके साथ ही यहां हेलीकॉप्टर भी बनता है। (Photo: Indian Express) -
हेलीकॉप्टर प्लांट भी
कजान का हेलीकॉप्टर प्लांट दुनिया के सबसे बड़े हेलीकॉप्टर निर्माताओं में से एक है। जहां Mil Mi-8 और Mil Mi-17 जैसे रूस के आधुनिक हेलीकॉप्टर बनते हैं। इसके साथ कजान एयरक्राफ्ट प्रोडक्शन एसोसिएशन इकलौती वो कंपनी है जो सेना के लिए MI-17 हेलीकॉप्टर बनाती है। (Photo: Indian Express) -
भारत यहां खोल रहा वाणिज्य दूतावास
कजान में ही भारत वाणिज्य दूतावास भी खेलने जा रहा है। कजान के साथ ही एकातेरिनबर्ग में भी भारत वाणिज्य दूतावास खेलेगा। (Photo: Indian Express) (हिमाचल प्रदेश में सबसे अमीर गांव कौन सा है? यहां का एक परिवार साल में करीब 75 लाख रुपये की कमाई करता है। लिंक पर क्लिक कर जानें कौन है ये गांव)
