-
Bhojpuri Actress Akshara Singh: भोजपुरी एक्ट्रेस और सिंगर अक्षरा सिंह की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया में वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों ने उनके फैंस को हैरान कर दिया था। दरअसल अक्षरा सिंह की जो तस्वीरें वा.रल हुईं उनमें वह लाल जोड़ा पहने औऱ सिंदूर लगाए नजर आईं। इन तस्वीरों पर उनके फैंस इस तरह के कयास लगा रहे हैं कि क्या अक्षरा ने गुपचुप तरीके से शादी कर ली है। (Photos: Askshara Singh Instagram)

तस्वीरों में अक्षरा अपनी मां के साथ दिख रही हैं। 
अक्षरा एक नई नवेली दुल्हन की तरह सजी हैं। उन्होंने सिंदूर भी लगाया है। -
अक्षरा का सिंदूर देख उनके तमाम फैंस कमेंट में उन्हें शादी की बधाई देने लगे।

हालांकि अक्षरा सिंह ने शादी नहीं की है। उनका ये लुक तीज पर बेस्ड उनके नए अल्बम का है। 
बता दें कि अक्षरा एक्टिंग के साथ ही गाने भी गाती हैं। उनकी मां भी सिंगर हैं। -
अक्षरा सिंह का नाम भोजपुरी स्टार पवन सिंह के साथ जोड़ा जाता रहा है। कहा जाता है कि दोनों कई साल तक एक दूसरे कोडेट कर चुके हैं। हालांकि अब अक्षरा और पवन के रास्ते बिल्कुल जुदा हो चले हैं।