-
पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में बलूच अलगाववादी विद्रोहियों ने एक ट्रेन को हाईजैक कर लिया है। इस ट्रेन का नाम जाफर एक्सप्रेस है जिसमें करीब 500 यात्री सवार थे। (Photo: AP)
-
हाईजैक ट्रेन को छुड़ाने के लिए पाकिस्तानी सेना तमाम कोशिशें कर रही है लेकिन अभी तक सफल नहीं हो पाई है। बलूचिस्तान प्रांत में बलूच विद्रोहियों और पाकिस्तान सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ जारी है जिसमें अब तक 16 विद्रोही मारे जा चुके हैं। (Photo: AP)
-
वहीं, BLA ने दावा किया है कि उन्होंने पाकिस्तानी सेना के 30 जवानों को मार दिया है। आइए जानते हैं जाफर एक्सप्रेस ट्रेन के बारे में: (Photo: AP)
-
जाफर एक्सप्रेस ट्रेन पर इससे पहले भी हमला हो चुका है। साल 2018 में बलूच विद्रोहियों ने रिमोट-कंट्रोल बम से इस ट्रेन को निशाना बनाया था। हालांकि, ट्रेन से करीब 200 फीट दूर रहने पर ही बम फट गया था और बड़ा हादसा होने से चल गया था। (Photo: AP)
-
सेना के लिए क्यों अहम है जाफर एक्सप्रेस
जाफर एक्सप्रेस ट्रेन पाकिस्तान के लिए काफी अहम है। ये बलूचिस्तान के क्वेटा को पंजाब के पेशावर से जोड़ती है। क्वेटा में ही पाकिस्तानी सेना का बेस है जिसके चलते इस ट्रेस ने बड़ी संख्या में आर्मी के जवान सफर करते हैं। (Photo: Pakistan Railways/FB) -
पहले भी हुआ था हमला
यही वजह है कि ये ट्रेन बलूच लिबरेशन आर्मी और टीटीपी जैसे संगठनों के निशाने पर रही है। साल 2023 में भी इस ट्रेन पर हमला हुआ था और वो भी दो बार और एक ही स्थान पर है। (Photo: Twitter) -
कितने किलोमीटर चलती है
क्वेटा से पेशावर तक चलने वाली जाफर एक्सप्रेस ट्रेन 34 घंटे में 1632 किलोमीटर का सफर तय करती है। (Photo: Twitter) -
कितने स्टेशन पर रुकती है
क्वेटा से पेशावर के बीच ये ट्रेन 39 रेलवे स्टेशनों पर रुकती है। पेशावर से ये सुबह 7 बजे चलती है और क्वेटा पहुंचने का इसका समय 5:10 बजे है। (Photo: Twitter) -
ट्रेन का किराया
जाफर एक्सप्रेस ट्रेन के किराए की बात करें तो bookme.pk वेबसाइट के अनुसार इसके इकोनॉमी क्लास का किराया 4350 (PKR) रुपया है। (Photo: Twitter) -
एसी लोवर/स्टैंडर्ड का किराया
bookme.pk वेबसाइट के अनुसार जाफर एक्सप्रेस के एसी लोअर/स्टैंडर्ड का किराया 8300 (PKR) रुपये है। (Photo: Twitter) -
एसी बिजनेस
वहीं, जाफर एक्सप्रेस के एसी बिजनेस क्लास का किराया 9550 पाकिस्तानी रुपया है। (Photo: Twitter) -
इस क्लास का सबसे महंगा किराया
bookme.pk वेबसाइट के अनुसार जाफर एक्सप्रेस ट्रेन में सबसे महंगा किराया एसी स्लीपर क्लास का है। इस वेबसाइट पर दी गई किराए की जानकारी के अनुसार क्वेटा से पेशावर तक का किराया एस स्लीपर क्लास का 13300 (PKR) रुपये है। (Photo: Twitter) पाकिस्तान की सबसे खतरनाक फोर्स, किस कमांडो के हाथों में बलूचिस्तान ट्रेन हाईजैक की कमान
