-
देशभर में नवरात्रि का पावन त्योहार मनाया जा रहा है। इन नौ दिनों में देवी दुर्गा के नौ रूपों की पूजा की जाती है। वहीं, पश्चिम बंगाल में भी दुर्गा पूजा का त्योहार बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है। हर साल यहां दुर्गा पूजा के दौरान, भव्य और अद्भुत पंडाल पंडाल स्थापित किए जाते हैं। ये पंडाल अक्सर विभिन्न थीमों पर आधारित होते हैं। हर साल की तरह इस बार भी कई थीम पर अद्भुत पंडाल सजाए गए हैं। चलिए आपको दिखाते हैं इस साल सजाए गए अद्भुत पंडालों की तस्वीरें।
-
कोलकाता के इस दुर्गा पंडाल को अयोध्या में राम मंदिर की थीम पर डिजाइन किया गया है। (PTI Photo)
-
यह तस्वीर डिज्नीलैंड थीम पर आधारित दुर्गा पूजा पंडाल की है। (PTI Photo)
-
इस पंडाल को महिलाओं के मेंसुरल हाइजीन यानी मासिक धर्म स्वच्छता थीम पर सजाया गया है। (PTI Photo)
-
यह पंडाल ‘अप साइड डाउन’ थीम पर बनाया गया है। इसमें एक उल्टा घर दिखाया गया है और एक कार उल्टी नजर आ रही है। (PTI Photo)
-
यह तस्वीर एक दुर्गा पूजा पंडाल की है जिसमें 1947 में भारत के विभाजन के बाद शरणार्थियों की यात्रा को दिखाया गया है। (PTI Photo)
-
यह दुर्गा पूजा पंडाल घंटी के आकार में बनाया गया है। (PTI Photo)
-
यह पंडाल ISRO के चंद्रयान मिशन पर आधारित थीम पर बनाया गया है। (PTI Photo)
-
कोलकाता में मिस्र के पिरामिड के आकार का भी एक पंडाल भी बनाया गया है। (Photo: @therated_sanket/twitter)
-
एक पंडाल को फुचका यानी गोलगप्पे की थीम पर बनाया गया है, जिसमें पंडाल की दीवारों को पत्तों की थाली, गोलगप्पे, चौकी-बेलन से सजाया गया है और एक बड़े से गोलप्पे में दुर्गा मां की मूर्ति को स्थापित किया गया है। (Photo: @safiranand/twitter)
(यह भी पढ़ें: Ayodhya Ram Temple: 1800 करोड़ की लागत, सफेद संगमरमर का गर्भगृह, इतना भव्य होगा राम मंदिर)
