• English English
  • தமிழ் தமிழ்
  • বাংলা বাংলা
  • മലയാളം മലയാളം
  • ગુજરાતી ગુજરાતી
  • हिंदी हिंदी
  • मराठी मराठी
  • Business Business
  • बिज़नेस बिज़नेस

Jansatta

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • Instagram
LIVE TV
  • होम
  • ताजा खबर
  • राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राज्य
  • फोटो
  • वीडियो
  • आस्था
  • लाइफस्टाइल
  • हेल्थ
  • टेक्नोलॉजी
  • पैसा
  • एजुकेशन
  • ई-पेपर
  • इन्वेस्टिगेशन स्टोरी
  • सही हिंदी
  • वायरल
  • राशिफल
  • हिन्दू कैलेंडर
  • इन्वेस्टिगेशन स्टोरी
  • सही हिंदी
  • वायरल
  • राशिफल
  • हिन्दू कैलेंडर
  1. Hindi News
  2. Photos
  3. picture gallery
  4. mumbai thane celebrated dahi handi to mark janmashtami

मुंबई में दही हांडी की धूम, कान्हा की टोली ने ह्यूमन पिरामिड बनाकर फोड़ी मटकी, लड़कियों ने भी लिया बढ़-चढ़कर हिस्सा, देखें ये मनमोहक तस्वीरें

Dahi Handi celebration: मुंबई और ठाणे में दही हांडी का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। कान्हा की टोलियों ने ह्यूमन पिरामिड बनाकर मटकी फोड़ी। इस साल लड़कियों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

By: Archana Keshri
August 27, 2024 15:52 IST
हमें फॉलो करें
  • Dahi Handi celebration
    1/11

    दही हांडी पर्व महाराष्ट्र समेत भारत के अन्य राज्यों में भी बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है। यह त्यौहार भगवान कृष्ण की बचपन की लीलाओं, विशेष रूप से ‘माखन चोर’ के रूप में उनकी प्रसिद्ध लीलाओं में से एक की याद में मनाया जाता है। (PTI Photo)

  • 2/11

    मान्यता के अनुसार, बचपन में भगवान कृष्ण को दही और मक्खन बहुत पसंद था। पौराणिक कथा के अनुसार, दही हांडी फोड़ने की परंपरा तब शुरू हुई जब इंद्र देवता की वर्षा से लोगों की रक्षा करने के लिए भगवान कृष्ण ने गोवर्धन पर्वत को उठा लिया। (PTI Photo)

  • 3/11

    भारी बारिश से भगवान कृष्ण ने इस तरह से सभी नगरवासियों की रक्षा की थी। इस घटना के बाद, गोपियों ने कृष्ण की प्रशंसा में दही हांडी लगाई और युवाओं को उसे फोड़ने की चुनौती दी। (PTI Photo)

  • 4/11

    धीरे-धीरे यह परंपरा पूरे क्षेत्र में फैल गई और उस खास दिन को दही हांडी पर्व के रूप में मनाया जाने लगा। वहीं आज के समय में भी भक्त कृष्ण जन्माष्टमी के बाद दही हांडी के जरिए उनके बचपन के दिनों को फिर से ताजा करते हैं। (PTI Photo)

  • 5/11

    यह त्यौहार कृष्ण जन्माष्टमी के दूसरे दिन यानी कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि को मनाया जाता है। वहीं मुंबई में दही हांडी कई सालों से मनाया जा रहा है। (PTI Photo)

  • 6/11

    इस त्योहार में दही की एक हांडी (मटकी) को काफी ऊंचाई में बांध दिया जाता है। फिर कान्हा की एक टोली इस दही से भरी हांडी को ह्यूमन पिरामिड बनाकर फोड़ने की कोशिश करती है। (PTI Photo)

  • 7/11

    दरअसल, मुंबई और आसपास के शहरों में राजनेताओं द्वारा समर्थित कुछ दही हांडी कार्यक्रम बड़ी पुरस्कार राशि, मशहूर हस्तियों की मौजूदगी और वहां आयोजित मनोरंजन कार्यक्रमों के कारण प्रसिद्ध हो गए हैं। इन कार्यक्रमों में भारी भीड़ उमड़ती है। (Express Photo By Ganesh Shirsekar)

  • 8/11

    जन्माष्टमी के अवसर पर मुंबई और ठाणे शहरों में दशकों से मनाए जाने वाले इस लोकप्रिय त्योहार के लिए लाखों रुपये के पुरस्कार भी रखे जाते हैं। जिसने इस हांडी को फोड़ दिया, उस टोली को बतौर इनाम मोटी धनराशि दी जाती है। (Express Photo By Ganesh Shirsekar)

  • 9/11

    इस साल भी मुंबई और ठाणे के विभिन्न हिस्सों में दही हांडी यानी मटकी फोड़ने के लिए धूम रही। इस कार्यक्रम में लड़कियों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और ह्यूमन पिरामिड बनाकर दही हांडी फोड़ी। (PTI Photo)

  • 10/11

    इस आयोजन में लड़कियों का उत्साह भी देखने लायक था। उन्होंने भी बिना किसी हिचक के पिरामिड में शामिल होकर मटकी फोड़ने में अपनी भूमिका निभाई। (Express Photo By Ganesh Shirsekar)

  • 11/11

    मुंबई-ठाणे के विभिन्न इलाकों से आई मनमोहक तस्वीरों में बच्चों और युवाओं की टोलियों को रंग-बिरंगे कपड़ों में, मटकी फोड़ते हुए और खुशी से झूमते हुए देखा जा सकता है। (Express Photo By Ganesh Shirsekar)
    (यह भी पढ़ें: ‘नन्द के आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की…’, देश भर में कुछ इस तरह मनाया गया कान्हा का जन्मदिन, देखें तस्वीरें)

TOPICS
janmashtami
janmashtami festival today
janmashtmi
krishna janmashtami
Mumbai
Mumbai News
thane
+ 3 More
अपडेट
Exclusive: भारतीय सेना में बनाए जाएंगे बैटल ग्रुप, इन सुविधाओं से होंगे लैस
ईरान में उग्र विरोध प्रदर्शन कुचलने की कोशिश में 538 की मौत; अमेरिका को दी बड़ी धमकी
रोहित शर्मा बने नंबर 1, वनडे में बतौर ओपनर सबसे ज्यादा इतने 6 उनके नाम; टूटा क्रिस गेल का वर्ल्ड रिकॉर्ड
The Raja Saab Box Office Collection: 100 करोड़ के क्लब में शामिल हुई प्रभास की ‘द राजा साब’, रविवार को किया इतना कलेक्शन
कस्टमर ने सेलिब्रेट किया डिलीवरी एजेंट का जन्मदिन, जिस केक की डिलीवरी करने गया उसे ही काटकर रह गया हैरान, देखें Viral Video
घर पर बनाएं चटपटी अरबी मसाला, स्वाद ऐसा कि उंगलियां चाटते रह जाएंगे
Delhi-NCR Weather: दिल्ली में अभी और बढ़ेगी ठंड, मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट, जानें आपके शहर का हाल
सबसे ज्‍यादा पढ़ी गई
जनसत्ता संपादकीय: लापरवाही की ‘ओवरलोडिंग’ बन रही मुसीबत, कब तक खाई में गिरती रहेगी जिंदगी?
भारत को लगा झटके पर झटका, ऋषभ पंत के बाद अब ये दिग्गज ऑलराउंडर वनडे सीरीज से हुआ बाहर
जनसत्ता संपादकीय: क्या भारत पर जानबूझकर दबाव बना रहा अमेरिका? ट्रेड डील को लेकर तनाव के चलते उठ रहे सवाल
National Youth Day 2026 Wishes: स्वामी विवेकानंद की जयंती पर इन खास संदेशों के जरिए दें राष्ट्रीय युवा दिवस की शुभकामनाएं
फोटो गैलरी
8 Photos
इन फिल्मों को देखने के बाद कहेंगे काश नहीं देखी होती, दिमाग पर छोड़ती हैं ऐसा असर दोबारा देखने की नहीं जुटा पाएंगे हिम्मत
3 days agoJanuary 9, 2026
8 Photos
बात-बात पर बच्चों डांटते हैं तो संभल जाएं? सेहत और दिमाग पर पड़ता है ये असर
3 days agoJanuary 9, 2026
11 Photos
सोना, तांबा और यूरेनियम के अलावा और क्या-क्या उगलती है ईरान की धरती, इन खनिजों का है भंडार
3 days agoJanuary 9, 2026
और पढ़ें
Terms & Condition Privacy Policy Contact Us
Copyright © 2026 The Indian Express [P] Ltd. All Rights Reserved

  • होम
  • ताजा खबर
  • राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
    • क्रिकेट
    • लाइव क्रिकेट स्कोर
  • राज्य
  • फोटो
  • वीडियो
  • आस्‍था
  • लाइफस्टाइल
  • हेल्थ
  • टेक्नोलॉजी
  • एजुकेशन
  • जुर्म
  • वेब स्टोरी
  • पॉडकास्ट
  • जनसत्ता ई-पेपर
  • ऑटो
  • अंतरराष्ट्रीय
  • ट्रेंडिंग
  • व्यापार
  • विचार
  • राजनीति
  • राशिफल
  • Shorts
  • रील
  • जनसत्ता स्पेशल
  • हमसे संपर्क करें:
  • T&C
  • Privacy Policy
  • About US