-
महाराष्ट्र में 10 दिवसीय गणेश उत्सव मनाया जाता है। ऐसे में जगह-जगह गणपति बप्पा के पंडाल सजाए गए हैं। इनमें से मुंबई के लालबाग के राजा का दरबार देशभर में काफी मशहूर है।
-
आम जनता से लेकर बॉलीवुड सितारे और बड़े नेता यहां गणपति बप्पा के दर्शन के लिए पहुंचते हैं।
-
इन सबके बीच देश के सबसे अमीर आदमी और रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के चेयरमैन मुकेश अंबानी भी दर्शन के लिए पहुंचे।
-
मुकेश अंबानी अपनी पूरी फैमिली के साथ भारी भीड़ में लालबाग के राजा के दर्शन के लिए पहुंचे।
-
उनके साथ वहां उनकी पत्नी नीता अंबानी, मां कोकिलाबेन अंबानी, बेटी ईशा अंबानी, आकाश अंबानी अनंत अंबानी, राधिका मर्चेंट और बाकी सदस्य नजर आए।
-
पूरे परिवार ने मिलकर लालबाग के राजा की आरती भी की। इस दौरान नीता अंबानी पिंक कलर के सूट में नजर आईं।
-
वहीं ईशा अंबानी और राधिका मर्चेंट ने इस दौरान हरे रंग का प्रिंटेड सूट पहना हुआ था।
-
बता दें, गणेश चतुर्थी के मौके पर मुकेश अंबानी ने अपने घर एंटीलिया में गणपति उत्सव का आयोजन किया था। इस मौके पर उनके घर बॉलीवुड के कई बड़े सितारे और बड़े नेता शामिल हुए थे।
(Photos Source: Indian Express)
(यह भी पढ़ें: Atlee Kumar को पसंद है बड़े एक्टर्स की ऑनस्क्रीन मौत, कई बार ले चुके हैं जान)
