-
Mahendra Sinh Dhoni: महेंद्र सिंह धोनी आज क्रिकेट की दुनिया के ऐसे नाम बन चुके हैं जिन्हें फैंस सालों याद रखेंगे।क्रिकेट के मैदान पर और बाहर हर जगह धोनी ने अपने करोड़ों फैंस बना लिए हैं। धोनी का शांत स्वभाव फैंस को काफी पसंद भी आता है। लेकिन कई बार फैंस को धोनी का रौद्र रूप भी देखने को मिला। जी हां महेंद्र सिंह धोनी कई दफे मैच में अपना आपा खो चुके हैं। आइए देखते हैं किन खिलाड़ियों पर अपना टेंपर लूज कर बैठे कैप्टन कूल:
-
IPL 2019 में चेन्नई सुपरकिंग्स और किंग्स इलेवन पंजाब के एक मैच में भी धोनी का गुस्सा देखने को मिला था। दरअसल इस मुकाबले में किंग्स इलेवन को 12 गेंदों पर 39 रन बनाने थे। धोनी ने गेंद दीपक चाहर को थमाई। दीपक ने पहली गेंद ही नो बॉल फेंकी। सरफराज ने इस गेंद पर चौका जड़ दिया। अगली गेंद भी फुल टॉस थी और कमर से ऊपर थी। यह भी नो बॉल थी। इस पर सरफराज ने दो रन बनाए। धोनी को भी लग कि इस तरह तो मैच उनके हाथों से निकल जाएगा। धोनी गुस्से में दीपक चाहर के पास गए उन्हें समझाने लगे कि तू ये कर क्या रहा है।
-
2018 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टी-20 में मधोनी और मनीष पांडे के बीच 98 रन की साझेदारी हुई। 19वें ओवर की पहली गेंद पर मनीष ने डेन पैटर्सन की गेंद पर सिंगल लिया, लेकिन धोनी को लगा कि दो रन लिए जा सकते हैं। उन्होंने पांडे को दूसरे रन के लिए बुलाया। लेकिन पांडे ने उस पर ध्यान नहीं दिया। धोनी गुस्से में पांडे के पास गए और उन्हें कहा कि गेंद पर ध्यान दे..कहीं और नहीं।
-
2011 वर्ल्ड कप फाइनल में जब भारत को जीत के लिए 22 रन की जरूरत थी। नुवान कुलाशेखरा की गेंद को धोनी ने लॉन्ग ऑन पर हिट किया। एक रन लेने के बाद धोनी ने युवराज को दूसरे रन के लिए आवाज दी। लेकिन युवराज ने दूसरा रन लेने से मना कर दिया। धोनी युवराज पर भड़क गए। बाद में युवराज भी इस बात पर नाराज हो गए थे।
-
श्रीलंका के खिलाफ खेले गए एक टी-20मैच में कुलदीप यादव और युजवेंद्र चहल दोनों की जमकर धुनाई हो रही थी। विकेट के पीछे से धोनी बार-बार दोनों से कह रहे थे- 'थोड़ा और दूर…'। लेकिन वो लोग धोनी की बातों को नजरअंदाज कर रहे थे। इस किस्से के बारे में बात करते हुए कुलदीप ने बताया था, ''माही भाई मेरे पास आए और कहा कवर्स हटाकर कवर्स डीप कर लो और प्वॉइंट ऊपर रख लो। मैंने कहा नहीं माही भाई ठीक है, तो वो गुस्से में बोले- मैं पागल हूं यहां पर 300 वनडे खेला हूं।''
-
साल 2015 के आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच एक मुकाबले में धोनी के गुस्से का शिकार हुए थे रविंद्र जडेजा। दरअसल फील्डिंग कर रहे रवींद्र जडेजा ने एक गेंद पकड़ने में बेहद ढीला रुख अपनाया और तो धोनी अपना आपा खो बैठे थे।
-
All Photos: BCCI/ICC