-
Sushant Singh Rajput – Mouni Roy: सुशांत सिंह राजपूत के निधन को 10 दिन से ज्यादा हो गए हैं। लेकिन उनके जाने का गम उनके करीबियों के साथ फैंस को अब भी परेशान कर रहा है। इसी कड़ी में सुशांत सिंह के फैंस के निशाने पर एक्ट्रेस मौनी रॉय आ गई हैं। दरअसल मौनी रॉय ने सुशांत सिंह राजपूत को याद करते हुए कुछ थ्रोबैक फोटोज शेयर की थीं। इसके बाद यूजर्स मौनी को कमेंट करने लगे कि अगर सही में तुम्हें सुशांत के जाने का दुख है तो सबसे पहले करण जौहर औऱ एकता कपूर को अनफॉलो करो।
-
मौनी रॉय ने जो तस्वारें शेयर की हैं उन्हें देखने से लग रहा है कि दोनों काफी अच्छी बॉन्डिंग शेयर करते थे।
-
सुशांत के बाल काफी बड़े हैं जिससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि शायद ये तस्वीर उनकी फिल्म एम.एस धोनी द अनटोल्ड स्टोरी के दौरान की हो।
-
मौनी रॉय की ये तस्वीरें इंटरनेट पर आते ही वायरल होने लगीं। बहुत से यूजर्स ने सुशांत को याद किया तो वहीं तमाम यूजर्स मौनी को ट्रोल करने लगे।
-
ट्रोल करने वाले लिखने लगे कि सुशांत के जाने का इतना दुख है तो एकता कपूर को अनफॉलो क्यों नहीं कर देती।
-
कुछ ट्रोल्स ने ये भी लिखा कि करण जौहर और सलमान खान जैसे लोगों से आपकी नजदीकियां बताती हैं कि आपको सुशांत के जाने का कितना गम है।
-
बता दें कि 14 जून को सुशांत सिंह राजपूत ने मुंबई वाले अपने फ्लैट पर फांसी लगा ली थी। एक्टर के निधन से लगभग हर कोई स्तब्ध है।
-
(Photos: Mouni Roy Instagram)