-
Manoj Bajpayee: बॉलीवुड एक्टर मनोज बाजपेयी आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। देश भर में उनके करोड़ों चाहने वाले हैं। अपनी अदाकारी से उन्होंने लगभग हर किसी का दिल जीता है। हर तरह के किरदार में जान डाल देने वाले मनोज बाजपेयी को उनकी कलाकारी के लिए नेशनल अवार्ड से लेकर फिल्म फेयर जैसे प्रतिष्ठित अवार्ड से भी नवाजा जा चुका है। हालांकि मनोज आज जिस मुकाम पर हैं वहां तक का सफर उन्होंनें बड़ी मुश्किलों से तय किया है।
-
हाल ही में दिए इंटरव्यू में मनोज बाजपेयी ने बताया कि वह 9 साल की उम्र से ही एक्टर बनना चाहते थे। हालांकि बेहद साधारण परिवार से होने के कारण उनके लिए ये सब आसान नहीं था।
-
12वीं के बाद मनोज दिल्ली भाग आए और यहां ग्रैजुएशन के साथ थियेटर वगैराह करने लगे। 3 बार की रिजेक्शन के बाद उन्हें एनएसडी में दाखिला मिल गया।
-
मनोज ने बताया कि शुरुआती दिनों में उन्हें काफी बुरे दिन देखने पड़े थे। बकौल मनोज उनकी हालत ऐसी थी कि 5 रुपए का वड़ा पाव भी उन्हें महंगा लगता था।
-
मनोज मुंबई में 5 दोस्तों के साथ किसी चॉल में किराए के एक कमरे में रहते थे। एक बार ऑडिशन के दौरान असिस्टेंट डायरेक्टर ने उनकी तस्वीरें फाड़ दी थीं और काफी बेइज्जत भी किया था। इसके बाद जब मनोज के हाथ से 3 प्रोजेक्ट्सनिकल गए तो वह बुरी तरह टूट गए।
-
मनोज के मन में आत्महत्या का ख्याल आने लगा। एक्टर ने खुद कबूला कि वह सुसाइड के बेहद करीब आ गए थे। मनोज के दोस्तों को भी लगने लगा था कि ये पक्का अपनी जान दे देगा इसलिए वह कभी उन्हें अकेला नहीं छोड़ते।
-
हालांकि बुरी से बुरी परिस्थिति देखने के बाद भी मनोज टूटे नहीं। ये मनोज बाजपेयी की हिम्मत औऱ लगन ही है कि आज वह लोगों के दिलों पर राज कर रहे हैं।
-
सभी तस्वीरें: सोशल मीडिया