-  
  Manisha Koirala Birthday: मनीषा कोइराला 16 अगस्त को अपना जन्मदिन मना रही हैं। नेपाली राजघराने से बॉलीवुड तक का सफर तय करने वाली मनीषा कोइराला की लव लाइफ काफी संघर्षों भरी रही है। मनीषा का ना तो प्यार मुकम्मल हुआ और ना ही शादी सफल रही।
 -  
  मनीषा कोइराला ने सुभाष घई की फिल्म सौदागर से बॉलीवुड में कदम रखा था। पहली ही फिल्म से मनीषा घर-घर पॉपुलर हो गईं।
 -  
  मनीषा ने बहुत जल्द बॉलीवुड में अपना खास मुकाम बना लिया। मनीषा टॉप एक्ट्रेसेस में शुमार हो गईं।
 -  
  मनीषा ने अपने वक्त के लगभग हर सुपरस्टार के साथ स्क्रीन शेयर किया। कई एक्टर्स के साथ उनका नाम भी जुड़ा।
 -  
  फिल्म अग्निसाक्षी के दौरान वह नाना पाटेकर को दिल दे बैठीं। हालांकि शादीशुदा नाना संग उनका प्यार मुकम्मल नहीं हो पाया। कुछ समय बाद दोनों की राहें जुदा हो गईं।
 -  
  साल 2010 में मनीषा कोइराला ने अपने से 7 साल छोटे नेपाली बिजनेसमैन सम्राट दहल से शादी रचा ली। दोनों की मुलाकात फेसबुक के जरिये हुई थी।
 -  
  शादी के 6 महीने बाद ही मनीषा की शादीशुदा जिंदगी नर्क समान हो गई। ये बात खुद मनीषा ने एक फेसबुक पोस्ट में बताई थी। मनीषा ने तब लिखा था कि इससे बुरा क्या होगा कि किसी का पति ही उसका दुश्मन बन जाए।
 -  
  मनीषा ने तय किया कि वह इस रिश्ते में और नहीं रह सकतीं और जल्द ही तलाक लेकर अलग हो गईं। ये दौर उनके जीवन का सबसे मुश्किल था।
 -  
  तलाक के बाद ही मनीषा को कैंसर हो गया। लेकिन जैसे हर तकलीफ से मनीषा ने पार पाया था उसी तरह से 3 साल तक कैंसर से जंग लड़ उन्होंने इसे भी मात दे दी।
 -  
  मनीषा कोइराला कैंसर को मात देकर एक बार फिर से फिल्मों में एक्टिव हो चुकी हैं। (Photo: Manisha Koirala Facebook)