-
'ससुराल सिमर का' फेम एक्टर मनीष रायसिंघन ने शादी कर ली है। उन्होंने अपनी को-स्टार और गर्लफ्रेंड संगीता चौहान संग सात फेरे लेकर घर बसा लिया है। 30 जून को गुरुद्वारे में मनीष औऱ संगीता ने पूरे सिख रीति रिवाजों से ब्याह रचाया। लॉकडाउन का नियमों का पालन करते हुए दूल्हा दुल्हन दोनों मास्क लगाए नजर आए। देखें शादी की तस्वीरें:
-
मनीष राय सिघन ने 30 जून को अपनी बेस्ट फ्रेंड और को-स्टार अविका गौर के बर्थडे पर शादी के सात फेरे लिए।
-
मनीष एक्ट्रेस संगीता चौहान के साथ पिछले कुछ सालों से रिलेशनशिप में थे। अब दोनों पति पत्नी बन चुके हैं।
-
शादी की कुछ रस्में ऐसी भी हुईं जिनमें दूल्हा और दुल्हन के करीबी वीडियो कॉल के माध्यम से जुड़े।
-
दूल्हा बने मनीष रायसिंघन के एक हाथ में सैनिटाइजर था तो दूसरे में तलवार।
-
फोटोज: सोशल मीडिया