• English English
  • தமிழ் தமிழ்
  • বাংলা বাংলা
  • മലയാളം മലയാളം
  • ગુજરાતી ગુજરાતી
  • हिंदी हिंदी
  • मराठी मराठी
  • Business Business
  • बिज़नेस बिज़नेस

Jansatta

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • Instagram
LIVE TV
  • होम
  • ताजा खबर
  • राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राज्य
  • फोटो
  • वीडियो
  • आस्था
  • लाइफस्टाइल
  • हेल्थ
  • टेक्नोलॉजी
  • पैसा
  • एजुकेशन
  • ई-पेपर
  • आज की ताजा खबर
  • LIVE: PAK vs SA
  • बिहार चुनाव
  • मैं बिहार हूं
  • सही हिंदी
  • वायरल
  • राशिफल
  • हिन्दू कैलेंडर
  • आज की ताजा खबर
  • LIVE: PAK vs SA
  • बिहार चुनाव
  • मैं बिहार हूं
  • सही हिंदी
  • वायरल
  • राशिफल
  • हिन्दू कैलेंडर
  1. Hindi News
  2. Photos
  3. picture gallery
  4. lawrence bishnoi gang wants to spread terror in mumbai like d company these mafias ruled bombay

लॉरेंस बिश्नोई गैंग की ‘D कंपनी’ वाली स्ट्रैटेजी, किसे कहते थे मुंबई का डैडी? इन माफियाओं का रहा बंबई पर राज

Who was called the daddy of Mumbai? मुंबई में जो दाऊद इब्राहिम की डी कंपनी ने दहशत फैलाई थी वही अब लॉरेंस बिश्नोई गैंग कर रहा है। मुंबई में किन-किन माफियाओं का रहा राज? किसे कहते हैं मुंबई का डैडी?

By: Vivek Yadav
Updated: October 15, 2024 14:47 IST
हमें फॉलो करें
  • Lawrence Bishnoi
    1/14

    मुंबई में जिस तरह दाऊद इब्राहिम की ‘D कंपनी’ ने दहशत फैलाई थी ठीक उसी तरह लॉरेंस बिश्नोई गैंग की भी देश की आर्थिक राजधानी में एंट्री हुई है। मुंबई में NCP नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद लॉरेंस बिश्नोई गैंग चर्चा में हैं। इस गैंग ने ठीक उसी तरह मर्डर किया है जिस तरह टी-सीरीज म्यूजिक कंपनी के मालिक गुलशन कुमार की गोली मारकर हत्या की गई थी। (Photo: Indian Express)

  • 2/14

    पिछले दो दशकों से मुंबई शात थी। न कोई गैंगवार और न ही कोई खून खराबा लेकिन अब एक बार फिर से लॉरेंस बिश्नोई ने राज्य सरकार और प्रशासन की नींद उड़ा दी। ऐसा लगता है कि मुंबई में खाली माफिया की कुर्सी पर लॉरेंस बिश्नोई बैठना चाहता था। मुंबई में कई माफियाओं का राज रहा है। एक को तो बंबई का डैडी भी कहते थे। आइए जानते हैं कौन-कौन थे मुंबई के माफिया?(Photo: Indian Express)

  • 3/14

    हाजी मस्तान
    मुंबई का पहला अंडरवर्ल्ड डॉन हाजी मस्तान को माना जाता है। 70 के दशक के में मस्तान ने मुंबई में अपनी पकड़ मजबूत कर ली थी। स्मगलिंग के जरिए हाजी मस्तान ने खूब पैसा कमाया। हाजी मस्तान को सफेद डिजाइनर सूट पहनने और मर्सिडीज कार का शौक था। हाजी मस्तान की फिल्म इंडस्ट्री में भी अच्छी पैठ थी। (Photo: Indian Express)

  • 4/14

    करीम लाला
    मुंबई के तस्करी समेत कई गैर-कानून धंधों में करीम लाला की तूती बोलती थी। करीम लाला पठान था जो अफगानिस्तान से मुंबई आया था और यहां उसने स्मगलिंग की दुनिया में अलग पहचान बनाई। करीम लाला के हाजी मस्तान से अच्छे संबंध थे। (Photo: Indian Express)

  • 5/14

    वरदराजन मुदालियर
    वरदराजन मुदालियर मद्रास से जब मुंबई आया तो वीटी स्टेशन पर कुली का कम करता था। यहीं पर वो शराब के कारोबार से जुड़ा। ये 1960 का वो दशक था जब हाजी मस्तान और करीम लाला का मुंबई में राज था। मुलादियर के हाथ गैर-कानूनी धंधों में बढ़ते चले गए और फिर एक दिन उसकी मुलाकात हाजी मस्तान से हुई। ऐसे में अब मुंबई में तीनों के लिए तीन इलाके बंट गए जहां इनका वसूल था कि वो एक दूसरे से इलाके में नहीं जाएंगे। उस दौरान तक मुंबई में खून-खराबा नहीं होता था। (Photo: Indian Express)

  • 6/14

    दाऊद इब्राहिम
    दाऊद इब्राहिम को भारत का सबसे बड़ा अंडरवर्ल्ड डॉन माना जाता है। दाऊद इब्राहिम 1993 के मुंबई अटैक का मुख्य मास्टरमाइंड था। इस हमले से पहले वो दुबई भाग गया था। दाऊद इब्राहिम को लेकर कई ऐसी रिपोर्ट और तस्वीरें आई हैं जिससे पता चलता है कि उसे पाकिस्तान ने कराची में पनाह दिया है। दाऊद इब्राहिम स्मगलिंग और माफियाओं की दुनिया का बड़ा नाम है। मुंबई में एक समय ऐसा आया जब डी कंपनी ने करीम लाला और हाजी मस्तान को खत्म कर दिया था। (Photo: Indian Express)

  • 7/14

    शब्बीर इब्राहिम कास्कर
    शब्बीर इब्राहिम कास्कर अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम का बड़ा भाई था। इन्हीं दोनों ने मिलकर डी कंपनी की शुरुआत की थी। मुंबई में जो गैंगवार शुरू हुआ था वो शब्बीर इब्राहिम के मर्डर के बाद हुआ था। कहते हैं कि करीम लाला ने शब्बीर की हत्या करवाई थी। इसी के बाद दोनों के बीच जबरदस्त गैंगवार शुरू हुआ था। (Photo: Indian Express)

  • 8/14

    अरुण गवली
    दाऊद इब्राहिम के मुंबई छोड़ने के बाद अब जुर्म के मैदान में दो माफिया बचे थे एक अरुण गवली और दूसरी अमर नाइक। अमर नाइक को पुलिस ने एनकाउंटर में मार दिया था जिसके बाद अब सिर्फ अरुण गवली बचे। सफेद टोपी और कुर्ता में अरुण गवली मुंबई की दगली चाल में रहता था जो किसी किले से कम नहीं था। (Photo: Indian Express)

  • 9/14

    कहते थे मुंबई का डैडी
    गवली को सुपारी किंग भी कहा जाता था। मुंबई में अरुण गवली डैडी के नाम से मशहूर था। फिलहाल गवली जेल में उम्रकैद की सजा काट रहा है। गवली ने राजनीति में भी एंट्री की और साल 2005 में अखिल भारतीय सेना नाम की एक पार्टी बनाई और महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों में अपने कई कैंडिडेट उतारे। (Photo: Indian Express)

  • 10/14

    जेल जाते ही पुलिस ने गैंग का कर दिया था सफाया
    विधायक बनने के बाद गवली ने साल 2008 में शिवसेना के कॉरपोरेटर कमलाकर जमासांडेकर की सुपारी लेकर हत्या कर दी जिसके बाद पुलिस ने गवली को जेल में डाल दिया और साथ ही एनकाउंटर अभियान में गवली का पूरा गैंग साफ कर दिया था। (Photo: Indian Express)

  • 11/14

    अबू सलेम
    अबू सलेम भी मुंबई के बड़े माफियाओं में से एक है। फिलहाल अबू सलेम मुंबई की जेल में बंद है। 80 के दशक में अबू सलेम मुंबई आया था जिसके बाद उसे दाऊद इब्राहिम की डी कंपनी से जुड़ गया और जल्द ही जुर्म की दुनिया का बड़ा नाम बन गया। 1993 के मुंबई सीरियल बम धमाकों में अबू सलेम भी शामिल था। (Photo: Indian Express)

  • 12/14

    बड़ा राजन
    राजन महादेव नायर जो बड़ा राजन के नाम से मशहूर था। 70-80 के दशक के मुंबई के बड़े माफियाओं में से एक बड़ा राजन शुरुआत में फिल्म टिकट की ब्लैक मार्केटिंग करता था। बाद में जब उसकी मुलाकात छोटा राजन से हुई तो दोनों ने मिलकर ब्लैक में टिकट बेचने के धंधे को और आगे बढ़ाया। (Photo: Indian Express)

  • 13/14

    छोटा राजन
    छोटा रादन किसी जमाने में दाऊद इब्राहिम का दाहिना हाथ हुआ करता था। लेकिन कुछ समय बाद दोनों की दोस्ती कट्टर दुश्मनी में बदल गई। छोटा राजन को साल 2015 में इंडोनेशिया के बाली से गिरफ्तार किया गया था और फिर भारत लाया गया। फिलहाल उसे दिल्ली की तिहाड़ जेल की सबसे हाई सिक्योरिटी वाली जेल नंबर 2 में रखा गया है। (Photo: Indian Express)

  • 14/14

    छोटा शकील
    छोटा शकील को दाऊद इब्राहिम का बेहद खास आदमी माना जाता है। छोटा शकील को पाकिस्तान ने पनाह दिया है। कई रिपोर्ट में दावा किया गया है कि छोटा शकील पाकिस्तान के डिफेंस एरिया कराची में रह रहा है। छोटा शकील मुंबई बम ब्लास्ट के आरोपियों में से एक है और भारत का मोस्ट वांटेड अपराधियों की लिस्ट में शामिल है। छोटा शकील पर हवाला, फिरौती, अपहरण, हथियारों और ब्लास्ट संग दर्जनों तस्करी के आरोप दर्ज हैं। (Photo: Indian Express) (यह भी पढ़ें: अपने पीछे कितनी प्रॉपर्टी छोड़ गए बाबा सिद्दीकी? मुंबई से राजस्थान तक फैला है एंपायर)

TOPICS
Dawood Ibrahim
DrugsMafia
Lawrence Bishnoi
most wanted gangsters
trending news
+ 1 More
अपडेट
‘बोले थे जहां झुग्गी वहीं मकान, कहां है वो अब?’, दिल्ली में प्रधानमंत्री आवास के पास बनी झुग्गियों को बेदखली का नोटिस मिलने पर बोले निवासी
‘वो बिहार के अभिभावक हैं, कुछ गलत नहीं कर सकते…’, 20 साल बाद भी नीतीश कुमार क्यों एनडीए के लिए सबसे बेहतर विकल्प हैं?
बंगाल में SIR का विरोध, बिहार में थमा पहले चरण का चुनाव प्रचार, पढ़ें आज की 5 बड़ी खबरें
‘वो उसे मूर्ख बनाते हैं’, सुनीता अहूजा ने की पंडित की बेइज्जती तो गोविंदा को मांगनी पड़ी माफी
वोटिंग से पहले राहुल गांधी ने खेला जातीय कार्ड, सेना को लेकर दिए बयान से खड़ा हुआ नया विवाद
‘ज्यादा काम नहीं मिल रहा था’, एस्कॉर्ट सर्विस देती है बॉलीवुड एक्ट्रेस, पार्टनर को भी नहीं कोई आपत्ति; तान्या पुरी का खुलासा
CAT Admit Card: अब 5 नवंबर नहीं बल्कि इस तारीख को जारी होगा कैट एडमिट कार्ड, यहां देखें डाउनलोड करने का तरीका
सबसे ज्‍यादा पढ़ी गई
‘6 सीट नहीं दी न, अब 36 देकर चुकाएंगे…’, AIMIM नेता ने तेजस्वी को दी चेतावनी
Career option: केमिस्ट्री पढ़ने में लगता है अच्छा तो 12वीं के बाद ये हैं बेस्ट ऑप्शन, करियर को लग जाएंगे चार चांद
नहीं बदलेगा अंदाज, वैभव सूर्यवंशी की तूफानी पारी, 4 छक्के और 9 चौके लगा 67 गेंदों पर ठोके इतने रन; मैच हुआ ड्रॉ
तेज प्रताप यादव ने राहुल गांधी को बताया ‘हलवाई’, बोले- उनसे ही पकवाऊंगा महुआ में भोज
फोटो गैलरी
10 Photos
शादी से पहले चाहिए ग्लोइंग स्किन? इन आयुर्वेदिक इंग्रेडिएंट्स से बनाएं चमत्कारिक ड्रिंक, चेहरे पर आ जाएगा निखार
4 hours agoNovember 4, 2025
9 Photos
क्या है मोहिनी मुद्रा, कैसे यह सरल हाथ का आसन चेहरे की चमक और आत्मविश्वास को बढ़ाता है
5 hours agoNovember 4, 2025
8 Photos
अनार सेहत के लिए फायदेमंद, लेकिन इन लोगों के लिए है खतरनाक! जानिए किसे नहीं खाना चाहिए?
6 hours agoNovember 4, 2025
और पढ़ें
Terms & Condition Privacy Policy Contact Us
Copyright © 2025 The Indian Express [P] Ltd. All Rights Reserved

  • होम
  • ताजा खबर
  • राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
    • क्रिकेट
    • लाइव क्रिकेट स्कोर
  • राज्य
  • फोटो
  • वीडियो
  • आस्‍था
  • लाइफस्टाइल
  • हेल्थ
  • टेक्नोलॉजी
  • एजुकेशन
  • जुर्म
  • वेब स्टोरी
  • पॉडकास्ट
  • जनसत्ता ई-पेपर
  • ऑटो
  • अंतरराष्ट्रीय
  • ट्रेंडिंग
  • व्यापार
  • विचार
  • राजनीति
  • राशिफल
  • Shorts
  • रील
  • जनसत्ता स्पेशल
  • हमसे संपर्क करें:
  • T&C
  • Privacy Policy
  • About US