-
भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने बुधवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ यहां संगम में डुबकी लगाई। कुम्भ मेले में शाह पहली बार पहुंचे थे। शाह के साथ प्रदेश भाजपा अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडेय, प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष नरेंद्र गिरि, योग गुरू स्वामी रामदेव सहित कई साधु संतों ने भी संगम में स्रान किया। भाजपा अध्यक्ष 13 फरवरी को दोपहर करीब 12:30 बजे संगम नोज (तट) पहुंचे। उन्होंने संगम में डुबकी लगाई और गंगा आरती में भी हिस्सा लिया। आपको बता दें कि शाह से पहले यहां पर पीएम मोदी, विजय रूपाणी, स्मृति ईरानी, हेमा मालिनी, नितिन गडकरी भी डुबकी लगा चुके हैं। देखें संगम में शाह का अंदाज। (All Pics- PTI)
-
शाह और योगी सेक्टर 14 स्थित स्वामी अवधेशानंद गिरि जी महाराज के आश्रम पहुंचे, जहां उन्होंने प्रसाद ग्रहण किया।
-
गंगा में सूर्य को जल अर्पित करते शाह अमित शाह।
-
स्वामी अवधेशानंद गिरि के साथ गंगा आरती करते अमित शाह और योगी आदित्यनाथ।
-
अमित शाह को तिलक लगाते हुए स्वामी अवधेशानंद गिरि जी महाराज।
-
संगम में स्नान करने के बाद लेटे हुए हनुमान जी की पूजा करते शाह और योगी।
